{"_id":"659edb796a188f77b706f480","slug":"first-a-fatal-attack-on-the-son-with-a-needle-later-the-mother-was-also-beaten-up-sonipat-news-c-197-1-snp1002-12181-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पहले बेटे पर सुए से जानलेवा हमला, बाद में मां को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पहले बेटे पर सुए से जानलेवा हमला, बाद में मां को भी पीटा
Wed, 10 Jan 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव सरगथल में भैंस की टक्कर से बचने के लिए महिला ने तसला अड़ाया तो पड़ोसियों ने कहासुनी कर दी थी। इसी कहासुनी की रंजिश में एक पक्ष से महिला और उनके बेटे मनजीत पर सुए से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। महिला का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे व उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला विनोद देवी ने बताया कि मंगलवार को वह पशुबाड़े में गई हुई थी। वापस आते समय ग्रामीण प्रवीण की भैंस उसकी तरफ टक्कर मारने आई। उसने अपने बचाव में भैंस की तरफ तसला अड़ाकर उसे दूसरी तरफ हटा दिया। इस पर ग्रामीण प्रवीण ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने लाठी से मारने की धमकी दी। गली में हुई कहासुनी की रंजिश रखते हुए प्रवीण, राजबीर, यशपाल, ज्योति, सुनीता, समीरा, नवीन लाठी डंडे और तेजधार हथियार लेकर उनके घर आए। उन्होंने उनके और बेटे मनजीत के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं मंजीत की कमर के ऊपर व गर्दन के पास सुए से वार कर घायल कर दिया है। इस दौरान महिला का देवर नवीन भी आ गया। नवीन के आने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल की मां ने गांव के सात लोगों के खिलाफ सदर थाना में हत्या की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज करवाकर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।