फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire officials and employees protested by suspending work for not getting salary

वेतन नहीं मिलने पर अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों ने वर्क सस्पेंड करके दिया धरना

Thu, 07 Apr 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fire officials and employees protested by suspending work for not getting salary
वेतन नहीं मिलने के कारण अग्निशमन कार्यालय में धरने पर बैठकर रोष जताते अधिकारी व कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
पांच माह से वेतन नहीं मिलने से अग्निशमन अधिकारियों और स्थायी कर्मचारियों के सामने परिवार पालने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने वेतन की मांग के लिए सरकार तक सूचना भेजी, उसके बावजूद सरकार की ओर से वेतन जारी करने में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसको लेकर बुधवार को सेक्टर-3 स्थित अग्निशमन कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्य स्थगित कर कार्यालय परिसर में धरना देकर सरकार से जल्द वेतन दिलाने की मांग की। उनका कहना है कि वेतन नहीं मिलने के कारण गुजर-बसर करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सहायक दमकल अधिकारी विनोद ढुल ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से पिछले वर्ष 1 नवंबर को शहरी स्थानीय निकाय विभाग से अलग कर अग्निशमन विभाग बनाया था। उसके बाद से अधिकारियों व स्थायी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। पहले वेतन शहरी स्थानीय निकाय विभाग से मिल जाता था। नया विभाग बनने के बाद भी सरकार की ओर से वेतन नहीं दिया जा रहा है। मुख्यालय में मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पर डाटा अपलोड नहीं होने के कारण समस्या बढ़ी है। उनका कहना है कि मुख्यालय के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

वर्ष 2006 के बाद नहीं हुई विभाग में पक्के कर्मियों की भर्ती
अग्निशमन विभाग में वर्ष 2006 में फायर ऑपरेटरों की पक्की भर्ती हुई थी। उसके बाद से अभी तक कोई भर्ती नहीं हुई है। सोनीपत में 56, गोहाना व गन्नौर अग्निशमन केंद्र में फायर ऑपरेटर के 24-24 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 21 फायर ऑपरेटर के पद भरे हुए हैं। साथ ही यहां पर एक सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी व एक अग्निशमन अधिकारी है। अधिकारियों को वेतन नहीं मिलने के बावजूद वह काम कर रहे हैं। जबकि पे-रोल पर लगे 94 व आउटसोर्स पर लगे छह कर्मियों को हर माह वेतन जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट बना
अग्निशमन अधिकारी रामपाल ने बताया कि सरकार की ओर से जल्द ही वेतन जारी करना चाहिए। विद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत हो चुकी है। कर्मचारियों को अपने बच्चों के दाखिले भी कराने हैं। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिसके कारण कर्मचारियों व अधिकारियों को परिवार का खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में मुख्यालय की ओर से डाटा अपलोड करके जल्द वेतन जारी किया जाए।

मुझे भी वेतन अगस्त से नहीं मिला है। कर्मचारियों को नवंबर से वेतन नहीं मिला है। वेतन की मांग को लेकर कर्मचारी व छोटे अधिकारी वर्क सस्पेंड करके धरने पर बैठ गए थे। कार्यालय में पहुंचने के बाद मैंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को समझाया और जल्द ही वेतन दिलवाने का आश्वासन दिया। -राजेंद्र सिंह दहिया, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed