{"_id":"6185756dedc6d236cd477be8","slug":"fire-in-the-house-from-the-lamp-lit-for-lakshmi-puja-sonipat-news-rtk6290182104","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी पूजन के लिए जलाए गए दीपक से घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी पूजन के लिए जलाए गए दीपक से घर में लगी आग
विज्ञापन
इंदिरा कॉलोनी में घर में लगी आग से जले हुए सामान को दिखाता पीड़ित गुरजीत आहुवालिया। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की इंदिरा कॉलोनी में वीरवार देर रात लक्ष्मी पूजन के लिए जलाए दीपक से घर में आग लग गई, जिससे आभूषण खराब हो गए व अन्य कीमती सामान जल गया। आग की लपटें कमरे में अंदर पहुंचीं तो वहां सो रहे दंपती की नींद खुल गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तब तक घर में रखा सामान जल चुका था।
शहर के इंदिरा कॉलोनी निवासी गुरजीत आहुवालिया ने दिवाली पर्व पर वीरवार रात लक्ष्मी पूजन के लिए दीपक जला रखा था। घर में गुरजीत आहुवालिया व उसकी पत्नी थी, जबकि उसकी मां व बेटा गुरजीत के बड़े भाई के पास दिल्ली गए हुए थे। दिवाली पर्व मनाने के बाद गुरजीत व उसकी पत्नी एक कमरे में जाकर सो गए। लक्ष्मी पूजन के लिए जलाए गए दीपक की पर्दे में आग लग गई, जिसके बाद वह पूरे घर में फैल गई। जब आग कमरे में पहुंची तो दंपती की नींद खुल गई और तब तक में धुआं फैल चुका था। दंपती चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास घरों के लोग बाहर निकल आए। साथ ही मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। पड़ोसियों ने अपने घरों में लगे सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया।
वीरवार देर रात करीब ढाई बजे हुई घटना के तुरंत बाद सूचना देने पर फायर ब्रिगेड की टीम एक घंटे बाद तड़के साढ़े तीन बजे पहुंची। तब तक घर के बाहर खड़े लोगों ने मकान में लगी आग पर काबू पा लिया था। देरी से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने पर लोगों ने रोष जताया।