फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire in the factory stirred up, the goods kept in the basement burnt

फैक्टरी में आग से हड़कंप, बेसमेंट में रखा सामान जला

Thu, 02 Jun 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fire in the factory stirred up, the goods kept in the basement burnt
राई। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में देर रात आग लग गई। इससे बेसमेंट में रखा सामान जल गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फैक्टरी प्रबंधन अभी नुकसान का आकलन कर रहा है। आग लगने की वजह अभी तक की जांच में शार्ट-सर्किट मानी जा रही है।
विज्ञापन

राई इंडस्ट्रियल मैन्यूफैक्चरिग एसोसिएशन के प्रधान राकेश देवगन ने बताया कि देर रात फैक्टरी नंबर 1231-32 में अचानक आग लग गई। आग कंपनी के बेसमेंट में लगी हुई थी। बेसमेंट में रखे गारमेंट्स आग की चपेट में आ गए। आग ज्यादा फैलने की वजह से श्रमिकों में भगदड़ मच गई। इस बीच टॉप्स नाइट पैट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कंपनी से श्रमिकों को बाहर निकाला। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी और कितना नुकसान हुआ इसका पता लगाया जा रहा है। प्रधान राकेश देवगन ने कहा कि टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed