फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire in socks factory, 12 vehicles caught in 8 hours

जुराब की फैक्टरी में आग से हडक़ंप, 12 गाडिय़ों ने 8 घंटे में पाया काबू

Sat, 16 Jul 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fire in socks factory, 12 vehicles caught in 8 hours
राई। राई औद्योगिक क्षेत्र में जुराब बनाने की फैक्टरी बीके इंटरनेशनल में वीरवार रात आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर लगी आग कुछ देर में ही फैलती चली गई। आग से जुराब के गट्ठे धू-धूकर जलने लगे। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सोनीपत व पानीपत से पहुंची 12 गाड़ियों ने करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि जांच के बाद ही कारणों से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन

राई औद्योगिक क्षेत्र में बीके इंटरनेशनल के नाम से जुराब फैक्टरी है। वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे फैक्टरी में तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। फैक्टरी के टाप फ्लोर पर लगी आग से धुआं उठता देख फैक्टरी के गार्ड और कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। तीसरी मंजिल पर आग होने के कारण उस पर काबू पाने में परेशानी हुई। इसके बाद आसपास के क्षेत्र से और गाड़ी बुलाई गई। अग्निशमन कर्मचारियों ने आसपास की फैक्ट्रियों के रास्ते से जाकर आग पर काबू पाया। करीब आठ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन कर्मी राजबीर ने बताया कि तीसरी मंजिल पर आग लगने के कारण काबू पाने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। सोनीपत से चार, राई औद्योगिक क्षेत्र, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, गन्नौर, गोहाना, खरखौदा, कुंडली, पानीपत व समालखा से एक-एक गाड़ी बुलाई गई। उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित जुराब फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। सामान के साथ ही छत पर लगा सोलर पैनल भी नष्ट हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मशक्कत से आग पर काबू पाया है।
राकेश देवगन, प्रधान, राई औद्योगिक क्षेत्र मेन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed