फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fire in plot, wheat crop burned

आग से गेहूं की 21 एकड़ फसल जली

Tue, 13 Apr 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
fire in plot, wheat crop burned
गांव असावरपुर के पास गेहूं की फसल में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते किसान। - फोटो : Sonipat
राई। गांव असावरपुर के पास गेहूं के खेत में लगी आग से खेवड़ा गांव के किसानों की 21 एकड़ फसल जल कर राख हो गई। जब गेहूं की फसल में आग लगी तब किसान दूसरे खेत में कंबाइन से गेहूं की कटाई करा रहे थे। किसानों ने ट्रैक्टर हैरो से जमीन की जुताई कर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

गांव असावरपुर निवासी हरिप्रकाश अंातिल ने बताया कि औरंगाबाद व असावरपुर गांव के साथ लगती खेवड़ा गांव के किसानों की जमीन है। सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ देर में ही विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों में गेहूं की फसल जलने से आग की ऊंची लपटें उठनी शुरू हो गई। किसानों ने आग को फैलने से रोकने के लिए ट्रैक्टर-हैरो से जमीन की जुताई भी की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। इस बीच दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने से खेवड़ा निवासी पवन की पांच एकड़, अमित के छह बीघे, ओमबीर के 4 बीघे, नवीन की दो एकड़, बंसत की चार बीघे, सुरेंद्र के दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसी प्रकार से असावरपुर के प्रदीप भी छह एकड़ गेहूं की फसल व अमरूद का बाग जल गया। हरिप्रकाश आंतिल ने कहा कि खड़ी फसल के अलावा करीब दस एकड़ फसल के फाने भी जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed