फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire in cosmetic shop, goods worth lakhs burnt

कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Tue, 17 May 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fire in cosmetic shop, goods worth lakhs burnt
दुकान में आग लगने के बाद मौजूद लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। पटेल नगर में कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। घटना सोमवार सुबह आठ बजे की है। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से आसपास की दुकानों में भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दुकानदार प्रमोद बंसल ने बताया कि वह पटेलनगर में शिवमंदिर वाली गली के रहने वाले हैं। सुबह करीब आठ बजे उनको सूचना मिली कि दुकान के शटर से धुआं निकल रहा है। उसने बताया कि उसने पिताजी दुकान में ऊपर रहते हैं और अभी बीमार है, उन्हें आग से बचाने के लिए पड़ोसियों ने सीढ़ी लगाकर उतारा। उसी दौरान वह भी दुकान पर पहुंचे और शटर खोला। तब तक आग उनकी दुकान में फैल चुकी थी। लाखों रुपये का कॉस्मेटिक्स का सामान जल रहा था। आग लगने की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान का सामान व फर्नीचर-एसी आदि जलकर राख हो गया था। उन्होंने अंदेशा जताया कि आग शार्ट-सर्किट के कारण लग सकती है। कॉस्मेटिक्स के सामान में आग तेजी से फैल गई। आग लगने से आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मदद दिलवाने का आश्वासन
दुकान में आग लगने की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता राजीव जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित दुकानदार का मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरल केंद्र पर जाकर आवेदन करोगे तो जिला प्रशासन के अधिकारी जांच करके सहायता के लिए संस्तुति कर देंगे और मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद मिल जाएगी। राजीव जैन ने कहा कि जल्द ही व्यापारी कल्याण बोर्ड भी ऐसे छोटे-छोटे दुकानदार को राहत देने के लिए योजना की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed