फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fire in a factory in sonipat two workers dead

सोनीपतः फैक्टरी में लगी आग, जिंदा जले दो श्रमिक, बेसमेंट से मिले शव

Thu, 25 Feb 2021 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Feb 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
fire in a factory in sonipat two workers dead
demo pic - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के सोनीपत में एचएसआईआईडीसी कुंडली स्थित एक फैक्टरी में बुधवार देर रात आग लग गई। आग लगने से दो श्रमिकों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि अभी फैक्टरी मालिक से पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही आग लगने के कारणों की पुष्टि होगी।

विज्ञापन


एचएसआईआईडीसी कुंडली की एक फैक्टरी में बुधवार रात को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर कुंडली की टॉप्स नाइट पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आग लगने की सूचना फायर ऑफिस को दी। आग ने फैक्टरी में रखे केमिकल को पकड़ लिया। जिस वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


आग की सूचना पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग तेजी से फैल रही थी जिस वजह से आसपास की सभी फैक्टरियों को खाली करा लिया गया। टॉप्स नाइट पेट्रोलिंग की टीम ने फैक्टरी के बेसमेंट से दो श्रमिकों के शव निकाले हैं। दोनों श्रमिक फैक्टरी में ही जिंदा जल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed