फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in three shops in Sector 14 of Sonipat, gas cylinder exploded, people panicked

Haryana: सोनीपत के सेक्टर-14 में रेस्टोरेंट और दो दुकानों में लगी आग, गैस सिलिंडर फटा; लोगों में हड़कंप मचा

Thu, 24 Oct 2024 11:12 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 24 Oct 2024 11:12 AM IST
सार

सोनीपत में आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं, ब्रिस्टो-57 में आग लगने के दौरान एक गैस सिलिंडर फटने से स्थिति और भी गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन
Fire broke out in three shops in Sector 14 of Sonipat, gas cylinder exploded, people panicked
दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

सेक्टर-14 स्थित मार्केट में रेस्टोरेंट में लगी आग से हडक़ंप मच गया। आग ने साथ लगती इलेक्ट्रोनिक्स की दो दुकानों को चपेट में ले लिया। सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। पांच गाडिय़ों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

सेक्टर-14 स्थित ब्रिस्टो-57 रेस्टोरेंट में वीरवार सुबह करीब सात बजे शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद अंदर रखे दो गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे आग भडक़ गई। आग ने रेस्टोरेंट के पिछली तरफ साथ लगती प्रीमियर ट्रेडर्स व अभिनव इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में भी आग लग गई। रेस्टोरेंट के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में भी आग से भारी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


प्रीमियर ट्रेडर्स के मालिक अरुण ने ही अपनी दूसरी दुकान को रेस्टोरेंट मालिक को किराए पर दे रखा है। आग की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। अग्निशमन विभाग की चार गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से तीनों दुकानों में भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed