फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in the pipe of GAIL Gas Company, panic

Sonipat News: गेल गैस कंपनी की पाइप में लगी आग, हड़कंप

Wed, 18 Dec 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the pipe of GAIL Gas Company, panic
फोटो 31- सोनीपत के नंदवानी नगर में लीकेज गैस पाइप को ठीक करते गेल गैस कंपनी के कर्मचारी व मौजूद
सोनीपत। नंदवानी नगर में घरेलू गैस सप्लाई करने वाली गेल गैस कंपनी की पाइप लीकेज होने से अचानक धमाके के साथ आग लग गई। पाइप फटने के धमाके से लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग घरों से दौड़कर बाहर आए। मामले की सूचना गेल गैस कंपनी को दी गई। सूचना मिलने के बाद कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पाइप को ठीक किया गया।
विज्ञापन

नंदवानी नगर में एक मकान के बाहर लगी गेल गैस कंपनी की पाइप लीकेज होने से सुबह अचानक धमाके के साथ आग लग गई। महेश सचदेवा ने बताया कि सुबह उनके घर के सामने अचानक धमाका हुआ तो घर के सभी सदस्य दौड़कर बाहर आए। उन्होंने देखा कि सामने वाले पड़ोसी के मकान के बाहर लगी गेल गैस कंपनी की पाइप में आग लगी थी। अचानक धमाके की आवाज सुनकर कॉलोनी के अन्य लोग भी घरों के बाहर एकत्रित हो गए। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग व गेल गैस कंपनी को दी गई। कंपनी के कर्मचारी करीब 25 मिनट के बाद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कंपनी के सुपरवाइजर रवि मलिक ने बताया कि नंदवानी नगर में सुबह पाइप लीकेज की सूचना मिली थी। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाकर पाइप लाइन को ठीक करवाया। उन्होंने कहा कि किसी ने पाइप के पास आग लगाई थी। इसके कारण पाइप लीकेज हो गई। पाइप ठीक करवाकर स्थिति पर नियंत्रण किया गया। साथ ही पाइप को दुरुस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed