फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in rubber belt factory in Sonipat, owner who got burnt during rescue operation died

Sonipat: रबड़ बेल्ट फैक्टरी में आग लगने से ब्लास्ट, बचाव के दौरान झुलसे मालिक ने तोड़ा दम; दो की हालत गंभीर

Wed, 29 May 2024 12:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 29 May 2024 12:05 PM IST
सार

सोनीपत की एक फैक्टरी में रबड़ की बेल्ट बनाई जाती हैं। फैक्टरी में मंगलवार शाम करीब चार बजे बॉयलर में आग लग गई थी। इसी दौरान बचाव कार्य को पहुंचे फैक्टरी संचालक दिल्ली के पीतमपुरा निवासी राहुल जैन भी झुलस गए थे।

विज्ञापन
Fire broke out in rubber belt factory in Sonipat, owner who got burnt during rescue operation died
रबड़ बेल्ट फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में एचएसआईआईडीसी, राई स्थित रबड़ बेल्ट बनाने की फैक्टरी में आग लगने से बॉयलर, केमिकल के ड्रम और सिलिंडर फटने से झुलसे एक फैक्टरी मालिक की दिल्ली में मौत हो गई है। दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी राहुल जैन की राई औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी हैं। पड़ोस की फैक्टरी में आग लगने के बाद वह बचाव को आए थे। इसी दौरान अचानक हुए ब्लास्ट में वह झुलस गए थे। उन्हें पहले कुंडली व बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं रबड़ फैक्टरी मालिक के भतीजे अंशुल जैन व रीमा प्रधान राकेश देवगन की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी), राई स्थित सांवरिया एक्सपोर्ट फैक्टरी में रबड़ की बेल्ट बनाई जाती हैं। फैक्टरी में मंगलवार शाम करीब चार बजे बॉयलर में आग लग गई थी। फैक्टरी कर्मी व अन्य अधिकारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। अन्य फैक्टरी मालिक व श्रमिक भी मौके पर पहुंच गए थे। इसी दौरान अचानक हुए ब्लास्ट में कई लोग झुलस गए थे।
विज्ञापन


जिसमें राई इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (रीमा) के प्रधान राकेश देवगन, रबड़ फैक्टरी मालिक दिल्ली के रोहिणी निवासी दुलीचंद अग्रवाल के भाई शालीमार बाग दिल्ली निवासी नंद गोपाल अग्रवाल व उनके बेटे अंशुल अग्रवाल भी झुलस गए थे। वहीं हादसे के बाद बचाव कार्य को पहुंचे फैक्टरी संचालक दिल्ली के पीतमपुरा निवासी राहुल जैन भी झुलस गए थे। राहुल को कुंडली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से परिजन सफदरजंग अस्पताल दिल्ली ले गए थे। जहां उन्होंने देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस को मंगलवार सुबह उनकी मौत की जानकारी मिली है। जिस पर पुलिस टीम को दिल्ली भेजा जाएगा। दिल्ली पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे में घायल हुए 35 अन्य लोगों को नागरिक अस्पताल समेत सोनीपत के तीन निजी अस्पताल, खानपुर मेडिकल कॉलेज व रोहतक पीजीआई में उपचार दिया जा रहा है।

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। हादसे के कारणों की गहनता से जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही बॉयलर इंस्पेक्टर से भी बॉयलर की सभी फैक्टरी में निरीक्षण कराया जाएगा।

हादसे का वीडियो हो रहा वायरल
फैक्टरी में आग लगने के बाद अचानक तेज ब्लास्ट हुआ है। जिसमें ही सभी लोग झुलस गए। ब्लास्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Trending Videos

इधर... बावल में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, ढाई घंटे बाद आग पर पाया काबू

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साबन पुल के पास मंगलवार की देर रात को कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। सबसे पहले बावल फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। उसके बाद रेवाड़ी से भी दो दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस कारण से लगी। पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। कितना नुकसान हुआ है इसका भी आंकलन किया जा रहा है। बावल पुलिस के अनुसार साबन पुल के अंदर करीब 200 मीटर की दूरी पर दिल्ली की एक फर्म ने कबाड़ का गोदाम बना रखा है। इस गोदाम में कंपनियों से आने वाला कबाड़ रखा जाता है। गोदाम में भारी मात्रा में प्लास्टिक फोम रखा हुआ था। मंगलवार रात को अचानक गोदाम में आग लग गई। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed