{"_id":"66ade0b024d03886dc0f1866","slug":"fire-broke-out-in-car-and-bike-accessories-shop-in-sonipat-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: कार और बाइक एसेसरीज की दुकान में लगी आग, करीब 70 से 80 लाख रुपये का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: कार और बाइक एसेसरीज की दुकान में लगी आग, करीब 70 से 80 लाख रुपये का सामान जलकर राख
Sat, 03 Aug 2024 01:18 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:18 PM IST
सार
नवीन ने बताया कि वह छोटूराम चौक के पास कार और बाइक एसेसरीज का शोरूम चलाते है। रात को वह दुकान के सभी बिजली कनेक्शन बंद कर घर गए थे। सुबह उन्हें दुकान में आग की सूचना मिली।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के छोटूराम चौक के पास स्थित कार और बाइक एसेसरीज की दुकान में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगी देख आसपास के दुकानदारों ने दुकान मालिक को अवगत कराया। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग की चार गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मूलरूप से गांव नांगल फिलहाल देवडू रोड निवासी नवीन ने बताया कि वह छोटूराम चौक के पास कार और बाइक एसेसरीज का शोरूम चलाते है। रात को वह दुकान के सभी बिजली कनेक्शन बंद कर घर गए थे। सुबह उन्हें दुकान में आग की सूचना मिली। उन्होंने मामले से अग्निशमन विभाग की टीम को अवगत कराया।
विज्ञापन
सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की चार गाडिय़ों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान बंद होने के कारण आग पर काबू पाने में परेशानी आ रही थी। आग से उनकी दुकान में रखा करीब 70 से 80 लाख रुपये का सामान जल गया। उन्होंने बताया कि वह दस लाख का सामान तो चार दिन पहले ही लेकर आए थे। नवीन ने बताया कि क्षेत्र में बिजली खराब आ रही है। उन्हें अंदेशा है कि बिजली की खराबी के चलते ही शार्ट सर्किट से आग लगी है। अग्निशमन विभाग की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन