{"_id":"662fe21e889ad5863008c6e2","slug":"fire-broke-out-in-a-trolley-full-of-stubble-brought-under-control-with-great-effort-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117565-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पराली से भरी ट्राॅली में लगी आग, मशक्कत से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पराली से भरी ट्राॅली में लगी आग, मशक्कत से पाया काबू
Mon, 29 Apr 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में छोटू राम चौक के पास पराली से भरी ट्राली में लगी आग को देखते लोग। स्रोत :
गोहाना। छोटू राम चौक के पास रविवार देर रात को पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। तबतक ट्राॅली की करीब चार एकड़ की पराली जलकर राख हो गई थी।
जिला फतेहाबाद के टोहाना निवासी सुखपाल ट्रैक्टर-ट्राली में चार एकड़ की पराली भरकर बेचने के लिए दिल्ली जा रहे थे। वह जब गोहाना शहर में छोटू राम चौक पर पहुंचे तो अचानक से पराली में आग लग गई। जब तक सुखपाल को आग लगने का पता चला, तब तक आग पराली में फैल चुकी थी। ट्राली में आग की लपटें बढ़ी तो सुखपाल को इसका पता चला, उन्होंने ट्रैक्टर-टाली को रोका। क्षेत्रवासियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं कर पाए। इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक अधिकतर पराली जल चुकी थी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह हादसा बिजली निगम के कारण हुआ है। बिजली के तार कम ऊंचाई पर लगे हुए हैं। अग्निशमन कर्मी रमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।