{"_id":"65a81e572607de3ceb0d69d9","slug":"fire-broke-out-in-a-container-filled-with-stubble-and-dust-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12578-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पराली के ढेर व डस्ट से भरे कंटेनर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पराली के ढेर व डस्ट से भरे कंटेनर में लगी आग
Thu, 18 Jan 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव बख्तावरपुर स्थित खेत में पराली के ढेर में आग लगने के बाद उठता धुआं। संवाद
सोनीपत। गांव बख्तावरपुर स्थित खेत में स्टॉक की गई पराली के ढेर में आग गई। पड़ोसी जब खेत में घूमने गए तो पराली से धुआं उठता दिखाई दिया। उन्होंने मामले की सूचना फोन पर खेत मालिक व दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। साथ ही मुरथल थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
गांव बख्तावरपुर निवासी सुमित ने खेत में 27 एकड़ पराली का स्टॉक कर रखा था। मंगलवार रात को अज्ञात कारणों के चलते पराली के ढेर में आग लग गई। पड़ोसी किसान सोनू बुधवार सुबह खेत में घूमने गए तो वहां सुमित के खेत में रखी पराली के ढेर में आग की लपटें उठी देखी। उन्होंने मामले की सूचना पीड़ित किसान व दमकल विभाग को दी। इसके बाद ग्रामीण व दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया, तब तक पराली जल चुकी थी। दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग- 334बी पर कवाली मोड़ के पास देर रात डस्ट से भरे डंपर में आग लग गई। डंपर चालक मोहसिन ने तुरंत जूझबूझ के चलते कंटेनर से गाड़ी के कैबिन को अलग कर दिया। डंपर में आग लगने के मामले में खरखौदा थाना पुलिस जांच कर रही है।