फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire breaks out in textile factory in Sonipat of Haryana

सोनीपत: बडी औद्योगिक क्षेत्र की कपड़ा फैक्टरी में लगी आग, अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने पौना घंटे में पाया काबू

Wed, 20 Apr 2022 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 12:00 AM IST
सार

सोनीपत और गन्नौर से पहुंची अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने पौना घंटे में आग पर काबू पाया। सुबह साढ़े नौ बजे आग लगी थी। साढ़े दस बजे तक आग पर काबू पाया गया। सोनीपत में लगातार तीसरे दिन फैक्टरी में आग लगी।

विज्ञापन
Fire breaks out in textile factory in Sonipat of Haryana
बडी औद्योगिक स्थित फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में गन्नौर क्षेत्र के बडी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कपड़ा बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में मौजूद कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। बाद में गन्नौर और सोनीपत से पहुंचीं अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फैक्टरी में काफी नुकसान हो चुका था। जांच के बाद नुकसान का आकलन हो सकेगा। 

विज्ञापन


बडी औद्योगिक क्षेत्र के फेस-2 स्थित 501 नंबर फैक्टरी में कपड़ा तैयार किया जाता है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने पहले अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। आग लगने के बाद फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिकों ने सामान को बाहर निकालने शुरू कर दिया।
विज्ञापन


फैक्टरी में काम कर रहे सभी श्रमिकों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम सोनीपत और गन्नौर से मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग से हुए नुकसान का पता आकलन के बाद लग सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन से लगातार फैक्टरियों में लग रही आग 
सोनीपत में लगातार तीन दिन से फैक्टरियों में आग लगने की घटना सामने आ रही है। जहां रविवार को कुंडली में केमिकल की फैक्टरी में आ लगी थी, वहीं सोमवार को खरखौदा के फिरोजपुर बांगर स्थित टेप व पेंट की फैक्टरी में आग लगी थी। सभी फैक्टरियों में आग से भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed