फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Commotion outside railway station involving a woman

Sonipat News: रेलवे स्टेशन के बाहर महिला को लेकर हंगामा, अपहरण की आशंका से जुटी भीड़

Wed, 28 Oct 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Commotion outside railway station involving a woman
-तीन बच्चों की मां के घर छोड़ने के बाद तलाश में जुटे थे परिजन, दूसरे व्यक्ति के साथ मिलने पर बढ़ा विवाद
विज्ञापन

-समझाने के बाद गाड़ी में बैठाकर ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। रेलवे स्टेशन के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला को अपने साथ ले जाने को लेकर परिजनों और महिला के बीच खींचतान की स्थिति बन गई। महिला को जबरन ले जाने की आशंका से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, बाद में मामला अपहरण का नहीं, बल्कि घर से लापता महिला को तलाश रहे परिजनों से जुड़ा निकला।
हिसार निवासी तीन बच्चों की मां कुछ दिन पहले बिना बताए घर से चली गई थीं। उसके लापता होने पर परिजनों ने हिसार पुलिस को सूचना दी थी और अपने स्तर पर भी उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान महिला के सोनीपत रेलवे स्टेशन पर होने की जानकारी मिली। मंगलवार को परिजन स्टेशन पहुंचे तो महिला एक अन्य व्यक्ति के साथ मिली। उक्त व्यक्ति को महिला का परिचित बताया जा रहा है।
विज्ञापन

परिजनों ने महिला को अपने साथ घर चलने के लिए समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान मौके पर हंगामे जैसी स्थिति पैदा हो गई। घटनाक्रम देखकर वहां मौजूद लोगों को शुरुआत में अपहरण की आशंका हुई। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद परिजन महिला को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भगवान दास ने बताया कि स्टेशन के बाहर हंगामे की सूचना मिली थी। महिला की गुमशुदगी का मामला हिसार में दर्ज था। मामला शांत होने के बाद परिजन महिला को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed