Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire breaks out in gas lighter manufacturing factory, two vehicles burnt

Sonipat News: गैस लाइटर बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, दो गाड़ियां जलीं

Mon, 06 May 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 May 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in gas lighter manufacturing factory, two vehicles burnt
सोनीपत के गांव धतूरी स्थित फैक्टरी में लगी भीषण आग के दौरान सड़क पर मौजूद भीड़। संवाद
गन्नौर। गांव धतूरी के पास गैस लाइटर बनाने वाली भारत सनलाइट फैक्टरी में सोमवार शाम अचानक आग लग गई। कुछ देर में ही आग भड़क गई और पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठने लगीं। आग की चपेट में आने से फैक्टरी परिसर में खड़ी एक कार व सामान से लोड टैंपो जल गई। आग को बुझाने के लिए सोनीपत की नौ दमकल गाड़ी और रोहतक, पानीपत व झज्जर से दो-दो गाड़ियां बुलानी पड़ीं। इसके बावजूद कई घंटे तक भी फैक्टरी में आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

गांव धतूरी के पास मलिकपुर रोड पर शाम करीब 5.30 बजे भारत सनलाइट फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। अचानक आग की लपटें तेजी से फैलने लगी तो वहां पर काम कर रहे श्रमिकों ने फैक्टरी से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उन्होंने मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को फोन पर दी। सूचना मिलने के बाद बड़ी, गन्नौर, सोनीपत, राई व कुंडली से नौ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग ज्यादा होने के कारण पानीपत, रोहतक व झज्जर से भी दो-दो दमकल गाड़िया बुलानी पड़ी। करीब 15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही, लेकिन फैक्टरी में आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों ने बुलडोजर को भी मौके पर बुलाया। इसकी मदद से फैक्टरी की दीवारें तोड़ी गईं और दमकल गाड़ियों से फैक्टरी के अंदर पानी की बौछारें मारी गईं। देर शाम तक आग की लपटें शांत नहीं हुईं। दमकल गाड़ियां लगातार फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। आग लगने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से मुरथल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे गए। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को सड़क से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गैस लाइटर फैक्टरी में आग ज्यादा होने के कारण सोनीपत के अलावा रोहतक, पानीपत व झज्जर से भी दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा। आग को नियंत्रण करने का काम जारी है।-राजेंद्र दहिया, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी, दमकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed