फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire breaks out in a shop in the seed market

Sonipat News: बीज मार्केट में दुकान में लगी आग

Wed, 19 Nov 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a shop in the seed market
गोहाना। आंबेडकर चौक के निकट बीज मार्केट में स्थित दुकान में आग लग गई। इससे लैपटाॅप, प्रिंटर, मशीनें और दूसरा सामान जल गया। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


करण ने बीज मार्केट में श्री श्याम फोटो स्टेट के नाम से दुकान की है। यहां पर अटल सेवा केंद्र चलाया जाता है। सोमवार शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात लगभग साढ़े आठ बजे पड़ोस के लोगों ने दुकान से धुआं निकलता हुआ देखा और दुकानदार व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की टीम को बुलाया। टीम ने दमकल गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गोदाम में रखे कबाड़ में लगी आग
सैनीपुरा में कबाड़ी की दुकान के पास गोदाम में रखे गए कबाड़ में आग लग गई। दीपक ने बताया कि उन्होंने गांव में बस स्टैंड के पास दुकान कर रखी है। वह लोगों से पुराना सामान खरीदते हैं। पास में गोदाम बनाया गया है। गोदाम में रखे सामान में आग लग गई। उसे आशंका है कि किसी ने जानबूझ कर आग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed