Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire breaks out in a factory in Sonipat

Sonipat: सोनीपत में प्लास्टिक के ड्रम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, दमकल की गाड़ियां माैके पर पहुंचीं

Mon, 24 Feb 2025 12:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Feb 2025 12:06 PM IST
सार

सोनीपत के रामनगर स्थित एसआर प्लास्ट्रोड्रम फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। फैक्टरी में सुबह करीब सात बजे आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत, गन्नौर, बड़ी व कुंडली औद्योगिक क्षेत्र से नौ गाडिय़ां माैके पर पहुंची हैं। 

विज्ञापन
Fire breaks out in a factory in Sonipat
सोनीपत में फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव रामनगर स्थित एसआर प्लास्ट्रोड्रम फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब साढ़े छह बजे लगी आग के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठ रहा है। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत, गन्नौर, बड़ी व कुंडली औद्योगिक क्षेत्र से अग्निशमन विभाग की नौ गाडिय़ां पहुंची हैं। फैक्टरी में प्लास्टिक के ड्रम बनाने का काम किया जाता है। प्लास्टिक के ड्रम व केमिकल होने के चलते आग पर काबू पाने में परेशानी आ रही है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

गांव रामनगर के पास स्थित एसआर प्लास्ट्रोड्रम फैक्टरी में सुबह आग लग गई। फैक्टरी के अंदर दो प्लांट लगे है। जिसमें एक प्लांट में प्लास्टिक के ड्रम व बाल्टी बनाए जाते हैं और दूसरे में ड्रम व बाल्टी पर प्रिंटिंग की जाती है। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी गई। आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है। एक प्लांट पूरी तरह से जल गया। प्रिंटिंग प्लांट में भी आग पहुंच गई है। जिसे काबू करने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना के बाद बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम लोगों को फैक्टरी से दूर रखने में मदद कर रही है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन

आसमान में धुएं का गुबार

फैक्टरी में लगी आग के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठ गया। लोग आसमान में दिख रहे धुएं के चलते कंपनी की तरफ दौड़ पड़े। वहां लोगों का जमावड़ा लगने लगा तो पुलिस ने उन्हें हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रामनगर के पास प्लास्टिक ड्रम फैक्टरी में आग लगने की सूचना सुबह सात बजे मिली थी। तुरंत टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए आठ-नौ गाड़ी लगी हुई है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। -युद्धवीर सिंह, थाना प्रभारी, बड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed