फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fir agains bar association president

जिला बार हॉल के पास दीवार तुड़वाने पर एसोसिएशन प्रधान व अन्य पर एफआईआर, पुलिस बल की मौजूदगी में बनवाई दीवार

Sat, 23 Nov 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
fir agains bar association president
कचहरी परिसर में मौजूद भारी पुलिस बल। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिला बार हॉल के पास पुराने मालखाने की दीवार तुड़वाने के मामले में शुक्रवार को दिनभर खींचतान चलती रही। इस पुराने मालखाने की दीवार को तुड़वाने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की ओर से जिला बार एसोसिएशन प्रधान व सदस्यों पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उस दीवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोबारा निर्माण कराने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं वकीलों ने एसपी के तबादले के साथ ही पुराने मालखाने की जमीन को बार हॉल में मिलवाने की मांग को लेकर वर्क सस्पेंड जारी रखा।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में जिला बार एसोसिएशन हॉल में पुराना मालखाना था। जिसकी दीवार को तुड़वाकर वकील वहां स्टेज बनवाना चाहते हैं। इसको लेकर ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवीर सिंह ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व धमकी देने का मुकदमा जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अनूप दहिया के साथ ही सदस्यों पर दर्ज कराया है। जिसके बाद शुक्रवार को कचहरी परिसर में दिनभर खींचतान चलती रही। उस दीवार को दोबारा बनवाने के लिए एसडीएम विजय सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया और वहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दीवार का निर्माण शुरू करा दिया गया। पहले वकीलों ने उस जमीन को बार हॉल की बताते हुए दीवार नहीं बनाने देने की बात कही, लेकिन वकीलों के जाने के बाद शाम को दीवार का निर्माण शुरू करा दिया गया। वहीं पुराने मालखाने की जमीन को बार हॉल में मिलवाने के साथ ही एसपी के तबादले की मांग को लेकर वकीलों का वर्क सस्पेंड शुक्रवार को जारी रहा। वकीलों ने साफ कहा कि उनकी मांगों को जबतक पूरा नहीं किया जाता है, उस समय तक वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। इन मामलों में शनिवार को बार एसोसिएशन व वकीलों की बैठक हो सकती, जिसमें अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

वकीलों की बैठक में विधायक व हाईकोर्ट बार काउंसिल के चेयरमैन पहुंचे
वकीलों का पिछले कई दिनों से वर्क सस्पेंड चल रहा है और वह एसपी के तबादले की मांग पर अड़े थे। वहीं अब पुराने मालखाने की जमीन का मामला भी जुड़ गया है और इन दोनों को लेकर ही वकील वर्क सस्पेंड जारी किए हुए हैं। वकीलों की शुक्रवार सुबह को बार हॉल में मीटिंग हुई, जिसमें भाजपा विधायक मोहन लाल बड़ौली व हाईकोर्ट बार काउंसिल के चेयरमैन बिजेंद्र अहलावत पहुंचे। वहां विधायक मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि वकीलों का पूरा साथ दिया जाएगा और उनके मामलों को समाधान कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि एसपी के तबादले को लेकर उनकी मुलाकात सीएम से कराई जाएगी, जिससे वह अपनी बात सीएम मनोहर लाल के सामने रख सके। वहीं हाईकोर्ट बार काउंसिल के चेयरमैन बिजेंद्र अहलावत ने कहा कि हाईकोर्ट बार काउंसिल वकीलों के साथ है और उनके सभी मामलों का समाधान कराने के लिए चंडीगढ़ में बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार हॉल की जमीन में बना पुराना मालखाना : उपप्रधान
इस मामले को लेकर जिला बार एसोसिएशन के उपप्रधान संदीप मलिक का कहना है कि पुराना मालखाना जिला बार एसोसिएशन के हॉल की जमीन में बना हुआ है। उनका दावा है कि एसोसिएशन के पास इससे संबंधित सभी कागजात हैं तो उसका नक्शा भी उनके पास है। एसोसिएशन वहां स्टेज बनाना चाहती है। इसको लेकर ही शनिवार को बैठक बुलाई गई है और उसमें में आगामी निर्णय लिया जाएगा।

जांच की जा रही है
बार एसोसिएशन के प्रधान व अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की अभी जांच की जा रही है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
-सत्यवान, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed