फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Final publication of voter list done, 11 lakh 69 thousand 533 voters in the district

Sonipat News: मतदाता सूची का किया अंतिम प्रकाशन, जिले में 11 लाख 69 हजार 533 मतदाता हुए

Mon, 22 Jan 2024 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Jan 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Final publication of voter list done, 11 lakh 69 thousand 533 voters in the district
सोनीपत। निर्वाचन आयोग की ओर से सोमवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। नई मतदाता सूची अनुसार जिले में 11 लाख 69 हजार 533 मतदाता हैं। जिनमें 6 लाख 25 हजार 230 पुरुष और 5 लाख 44 हजार 303 महिला मतदाता शामिल हैं। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि दावे व आपत्तियों का निपटान करने के उपरांत मतदाता सूची का प्रकाशन किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 91 हजार 121 मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 2 हजार 615 पुरुष और 88 हजार 506 महिला मतदाता शामिल है। राई विधानसभा क्षेत्र में शामिल 1 लाख 91 हजार 895 मतदाता है। इनमें 1 लाख 3 हजार 729 पुरुष और 88 हजार 166 महिला मतदाता शामिल हैं। खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 74 हजार 106 मतदाता हैं। इनमें 93 हजार 493 पुरुष और 80 हजार 613 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 37 हजार 334 मतदाता हैं। जिनमें से 1 लाख 23 हजार 689 पुरुष और 1 लाख 13 हजार 645 महिला मतदाता शामिल हैं। गोहाना विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 89 हजार 362 मतदाता है। इनमें 1 लाख 1 हजार 193 पुरुष व 88 हजार 169 महिला मतदाता शामिल हैं। बरोदा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 85 हजार 715 मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 511 पुरुष और 85 हजार 204 महिला मतदाता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने मतदाताओं से आह्वान किया कि वह मतदाता सूची का अवलोकन करते हुए यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में हैं या नहीं। अगर किसी मतदाता का नाम इस मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वह तुरंत जिला निर्वाचन कार्यालय सोनीपत या संबंधित मतदान स्तर अधिकारी से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए आवश्यक फार्म भरें। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed