फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Final opportunity to apply for admission to vacant seats in diploma courses; only two days left.

Sonipat News: डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन का अंतिम अवसर, केवल दो दिन बचे

Mon, 06 Jul 2026 03:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Jul 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
Final opportunity to apply for admission to vacant seats in diploma courses; only two days left.
फोटो : राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, सोनीपत
सोनीपत। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसाइटी की ऑनलाइन काउंसिलिंग के उपरांत रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने का अंतिम अवसर शेष है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रत्येक पाठ्यक्रम में सीटों की संख्या सीमित है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रवेश सांगवान ने बताया कि रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची 8 जुलाई को संस्थान के नोटिस बोर्ड तथा संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके उपरांत 9 जुलाई को प्रचलित आरक्षण रोस्टर के अनुसार प्रथम मैनुअल काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

यदि प्रथम मैनुअल काउंसिलिंग के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो प्रचलित नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग की रिक्त सीटों का सामान्य वर्ग में विलय करते हुए 10 जुलाई को द्वितीय मैनुअल काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्थान में सभी प्रवेश पूर्णत: मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की मेरिट का निर्धारण 10वीं कक्षा (मैट्रिक) की पात्रता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। संस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहली बार पर्यावरण अभियांत्रिकी में डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया है।
पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन तथा सतत विकास जैसे क्षेत्रों में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं उच्च शिक्षा की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इस नवीन पाठ्यक्रम में 60 सीटों पर सीमित प्रवेश उपलब्ध है।

इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में आवश्यक दस्तावेजों सहित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट से आवेदन-पत्र डाउनलोड कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश संबंधी जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन के लिए संस्थान के प्रवेश सहायता केंद्र या दूरभाष 0130-2246757 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्राचार्य प्रवेश सांगवान ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए समय रहते आवेदन करें।

इन पाठ्यक्रमों में हैं रिक्त सीट
पर्यावरण अभियांत्रिकी के अतिरिक्त संस्थान में ऑटोमोबाइल अभियांत्रिकी, मैकेनिकल अभियांत्रिकी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल अभियांत्रिकी, इलेक्ट्रिकल अभियांत्रिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन अभियांत्रिकी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, केमिकल अभियांत्रिकी तथा फाइनेंस, अकाउंट्स एंड ऑडिटिंग जैसे रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों में भी रिक्त सीटों पर प्रवेश उपलब्ध है। उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं एवं तकनीकी क्षेत्र में बढ़ती मांग को देखते हुए ये सभी पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट कॅरिअर अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed