फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fifth accused arrested for life-threatening attack on property dealer over land dispute

Sonipat News: जमीन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमले का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested for life-threatening attack on property dealer over land dispute
गोहाना। पुलिस की क्राइम यूनिट गोहाना टीम ने जमीनी विवाद के कारण सोनीपत रोड पर फायरिंग कर प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमले के पांचवें आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र रोहतक जिला के घरौंठी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को बड़ौता गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र ने थाना शहर में उन पर जानलेवा हमला होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र ने बताया था कि वह जमीन से जुड़े केस के संबंध में कोर्ट में गवाही देने आए थे।
विज्ञापन

कोर्ट में गवाही के बाद वह अपने साथियों के साथ सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर गांव की ओर जा रहा था। नगर गांव के अड्डे पर स्थित शिव मंदिर के पास गली में पहले से खड़ी गाड़ी में सवार युवकों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में खेड़ी दमकन निवासी विनोद समेत एक अन्य व्यक्ति हथियार लेकर नीचे उतरा और उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी थी। इस दौरान पीछे से एक काली थार और एक सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी भी मौके पर पहुंची।

इन वाहनों से भी कई युवक नीचे उतरे जिनमें कुछ के पास हथियार और अन्य के हाथों में लाठी-डंडे एवं लोहे की पाइप थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर आरोपी विनोद, प्रदीप, सचिन व दिनेश को पहले ही गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अब घटना के पांचवें आरोपी देवेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed