फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fetal sex test busted in boutique centre, boutique center operator along with female broker arrested

Sonipat News: बूटीक केंद्र में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, महिला दलाल सहित बूटीक केंद्र संचालक काबू

Mon, 01 Apr 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fetal sex test busted in boutique centre, boutique center operator along with female broker arrested
सोनीपत। उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित एक बूटीक केंद्र में अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच चल रही थी। बूटीक केंद्र संचालक पोर्टेबल मशीन से अल्ट्रासाउंड कर गर्भ में पल रहे भ्रूण के लड़का या लड़की होने की जानकारी देता था। सोनीपत व बागपत की पीएनडीटी की संयुक्त टीम ने बूटीक केंद्र में छापा डालकर आरोपी महिला दलाल व बूटीक केंद्र संचालक को पकड़ा है। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों से साढ़े सात-साढ़े सात हजार रुपये बरामद किए हैं। इसके बाद टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन व लैपटॉप को सील कर दिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ बागपत थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

सोनीपत की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के बागपत शहर के अंदर एक बूटीक केंद्र में भ्रूण लिंग जांच की जा रही थी। सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने काफी समय से अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच की सूचनाएं मिल रही थी। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने भ्रूण लिंग जांच को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया। साथ ही अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महिला डिकॉय को तैयार किया गया। महिला डिकाॅय का संपर्क बागपत निवासी मुनेश से हुआ। भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए दलाल मुनेश व डिकॉय के बीच 15 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। उसने महिला डिकॉय को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव बाघू में बुलाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला डिकॉय को लेकर गांव बाघू पहुंची। जहां उनका संपर्क दलाल मुनेश से हुआ। वहां से मुनेश डिकॉय को कार में बैठाकर बागपत के चमरावल रोड स्थित ट्रेंड्स द ब्रांड के बूटीक केंद्र में पहुंची। वहां बूटीक केंद्र संचालक बाघू निवासी फरमान अहमद ने बिना किसी कागजी कार्रवाई के महिला का अल्ट्रासाउंड किया और गर्भ में बेटा होना बताकर भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बूटीक केंद्र में छापा डाला। इस दौरान टीम ने दलाल मुनेश व बूटीक केंद्र संचालक को पकड़ लिया और दोनों के पास से 7500-7500 रुपये बरामद कर लिये। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक ने बताया कि पोर्टेबल मशीन को लैपटाॅप से जोड़कर अल्ट्रासाउंड किया गया था। इस दौरान टीम ने कागजी कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन व लैपटॉप को सील कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को बागपत पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूटीक केंद्र संचालक फरमान अहमद भ्रूण लिंग जांच के दाैरान गर्भ में लड़का होने की पुष्टि के लिए भस्म बताकर कोई चूर्ण पदार्थ भी देता था। इस दौरान टीम में सोनीपत के पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक, डॉ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. दीपक कौशिक व बागपत से एसडीएम अविनाश, पीएनडीटी की नोडल अधिकारी डॉ. दीपा सिंह व डीपीओ तूलिका भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed