फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Female students were introduced to the literature of the great poet Kalidasa.

Sonipat News: महाकवि कालिदास के साहित्य से छात्राओं को कराया परिचित

Thu, 16 Jul 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Female students were introduced to the literature of the great poet Kalidasa.
गोहाना के खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर - फोटो : samvad
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर महाकवि कालिदास दिवस और नवागत छात्राओं के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कालिदास के साहित्य और भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रकाश डाला गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. श्रीलेखा चौबे और भाषा एवं कला संकाय के डीन डॉ. रविभूषण ने महाकवि कालिदास के चित्र पर माल्यार्पण और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्रो. श्रीलेखा चौबे ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कालिदास दिवस पर होना विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक संयोग है। उन्होंने कहा कि कालिदास का साहित्य प्रकृति, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का संदेश देता है। डॉ. रविभूषण ने कालिदास की रचनाओं को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि उनका साहित्य आज भी समाज को प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं ने अभिज्ञान शाकुन्तलम्, मेघदूतम् और रघुवंशम् के श्लोकों का वाचन और गायन प्रस्तुत किया। कालिदास के जीवन और साहित्य पर आधारित पोस्टरों की भी सराहना की गई।

अंग्रेजी विभाग के प्रो. अशोक वर्मा ने भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर एमए संस्कृत प्रथम वर्ष की परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली कुमारी सोनिया को प्रथम तथा 82 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली कुमारी वर्षा देवी को द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मिस विजेता की विशेष भूमिका रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed