फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Molestation, Boy Beats Up by Girl Students at Sonipat

मनचले को याद दिलाई नानी, पहले 'मर्दानी' बनकर छात्राओं ने खुद की धुनाई, फिर भीड़ ने मुंडवाया सिर

Fri, 14 Feb 2020 11:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 14 Feb 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Molestation, Boy Beats Up by Girl Students at Sonipat
युवक के सिर के बाल काटते लोग - फोटो : अमर उजाला
राई (सोनीपत)। स्कूलों के आसपास छेड़छाड़ की घटनाएं थम नहीं रही हैं और छात्राओं को इस तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ दो युवक लगातार छेड़खानी के साथ ही अश्लील फब्तियां कस रहे थे। रोजाना की इन युवकों ने वीरवार को भी अश्लील फब्तियां कसकर छेड़खानी की तो छात्राओं ने हिम्मत दिखाई और युवकों को पकड़कर जमकर धुनाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां गांव के लोग भी पहुंच गए और पूरा मामला पता चलने पर वो भी युवकों की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन


मौके पर भीड़ जमा हो गई और सरेराह मनचले युवकों के सिर मुंडवाए गए। इस बीच छात्राओं के परिजन भी पहुंच गए। युवकों ने छात्राओं और उनके परिजनों के पैर पकड़कर माफी मांगी। जिसपर छात्राओं के परिजनों ने युवकों को पड़ोसी गांव के होने के साथ ही दोबारा इस तरह की हरकत नहीं करने की बात कहते हुए छोड़ दिया। इस घटना का पूरा वीडियो भी वायरल हुआ है। लेकिन पुलिस इस मामले में कोई शिकायत नहीं आने की बात कह रही है। राई क्षेत्र के एक गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पड़ोसी गांव की कई छात्राएं पढ़ने के लिए आती है।
विज्ञापन


क्योंकि उस गांव में स्कूल नहीं है और वहां की छात्राएं काफी समय से पड़ोस के गांव के स्कूल में पढ़ती हैं। उन छात्राओं के साथ स्कूल से जाते समय उनके पड़ोस के दूसरे गांव के दो युवक आए दिन छेड़खानी करते थे। छात्राएं जब छुट्टी के बाद स्कूल से निकलती थी तो वह दोनों युवक कुछ दूर आगे चलते ही उनका पीछा करना शुरू कर देते थे और उनके साथ छेड़खानी करने के अलावा अश्लील फब्तियां कसते थे। इस तरह छात्राएं काफी परेशान हो गईं और युवकों को इस तरह की हरकत नहीं करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बावजूद युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आए और वह छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते रहे। जिससे परेशान होकर उन छात्राओं ने हिम्मत दिखाई और दोनों युवकों को पकड़ लिया। छात्राओं ने युवकों को पकड़ने के बाद पिटाई शुरू कर दी। उसी समय वहां से स्कूल के गांव के कुछ लोग भी गुजर रहे थे तो वहां मारपीट होती देखकर वह भी रुक गए। जब उनको पूरे मामले का पता चला तो उन्होंने भी युवकों की पिटाई शुरू कर दी। जिससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई।

युवकों को सबक सिखाने के लिए लोगों ने कैंची मंगवाई, जिससे सरेराह युवकों के बाल काटे गए। युवकों के बारे में पता किया गया तो वह दोनों छात्राओं के गांव के पड़ोस के गांव के रहने वाले थे। वहां छात्राओं व युवकों के परिजनों को बुलाने के लिए सूचना दी गई। जिससे छात्राओं के परिजन वहां पहुंच गए, लेकिन युवकों के परिजन वहां नहीं पहुंचे। जिसके बाद दोनों युवकों को पुलिस में देने की बात कही गई। पुलिस में देने की बात कहते ही युवक माफी मांगने लगे और इस तरह की हरकत दोबारा कभी नहीं करने की बात कहने लगे।

युवकों ने छात्राओं व उनके परिजनों के साथ ही ग्रामीणों के पैर पकड़कर माफी मांगी। छात्राओं के परिजनों ने युवकों को पड़ोसी गांव के होने के साथ ही दोबारा इस तरह की हरकत नहीं करने की बात कहते हुए छोडने के लिए कह दिया। जिसके बाद युवकों को छोड़ दिया गया और वहां दिखाई देने पर पकड़कर पुलिस में देने की चेतावनी दी गई।

युवकों की बाल काटते हुए वीडियो भी बनाई, वायरल हो गई

छात्राओं संग छेड़खानी करने वाले युवकों को जब ग्रामीणों ने सरेराह बैठाकर बाल काटने शुरू किए तो उसकी वीडियो भी बना ली गई। उस वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवकों के बाल काटे गए। युवक बार-बार पहली गलती होने की बात कहते हुए माफी मांगते रहे, जिसपर ग्रामीणों ने उनको बहन-बेटियों के साथ इस तरह की हरकत करने पर सजा देने की बात कही। उस वीडियो में युवकों को पुलिस में देने की बात भी कही गई, लेकिन युवक माफी मांगते रहे। यह वीडियो बनाने के बाद वायरल कर दी गई, जिसमें युवकों की पहचान हो रही है।

स्कूल से जाते समय छात्राओं संग छेड़छाड़ की हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं इस तरह का कोई मामला भी अभी तक संज्ञान में नहीं आया है, जिस तरह छेड़छाड़ करने वाले युवकों के बाल काटने की बात कही जा रही है। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की कोई शिकायत आती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक कुमार, एसएचओ राई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed