{"_id":"5ff75d948ebc3e32d3443ed5","slug":"female-smuggler-arrested-with-6-8-grams-of-heroin-sonipat-news-rtk58985629","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला तस्कर 6.8 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला तस्कर 6.8 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिला पुलिस टीम के साथ। संवाद
- फोटो : Sonipat
संत कबीर नगर से सिटी थाना पुलिस ने एक महिला को मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 6.8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे करनाल जेल भेज दिया गया है।
एसआई महेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि संत कबीर नगर की रहने वाली ममता मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला पुलिस की मौजूदगी में ममता की तलाशी ली गई तो उसके पास से पॉलिथीन में लिपटी हुई 6.8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में ममता ने बताया कि वह हेरोइन को कालूपुर के रहने वाले साहिल से सात हजार रुपये में लेकर आई थी।
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार महिला दो बार मादक पदार्थ तस्करी में गिरफ्तार हो चुकी है। उसे 2 मई को लॉकडाउन के दौरान सीआईए की टीम द्वारा 9 ग्राम स्मैक और 280 ग्राम गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया गया था। अब उसके खिलाफ तीसरा मुकदमा दर्ज किया गया है।