{"_id":"6a89e483959584e62f026bc1","slug":"female-doctor-threatened-over-the-sonipat-news-c-199-1-sroh1006-158907-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला चिकित्सक को फोन पर दी धमकी, बोला- तेरे बेटे को गोली मार दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला चिकित्सक को फोन पर दी धमकी, बोला- तेरे बेटे को गोली मार दूंगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सड़क हादसे में रिश्तेदार की मौत के बाद रोहतक के गांव चिड़ी निवासी आरोपी मुकेश ने महिला चिकित्सक को फोन कर उसके बेटे को गोली मारने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
दर्ज एफआईआर में शहर के गांधी नगर निवासी डॉ. शशि बाला ने बताया कि उनके बेटे रोहतक के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक है। 13 जुलाई को वह कार से जींद स्थित अपने घर आ रहे थे। चिड़ी गांव के पास उसकी कार की एक ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। इनमें आरोपी मुकेश के मामा भी शामिल थे। हादसे के बाद से मुकेश उन्हें फोन कर उनके बेटे को गोली मारने की धमकी दे रहा है। पहले भी कई बार धमकियां दी गईं लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। धमकियां बढ़ने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
शहर थाना प्रभारी मनदीप कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी मुकेश के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और ब्लैकमेल करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।