{"_id":"6797f7769a16e3977f0f323f","slug":"fee-list-will-be-pasted-in-saral-center-workers-found-missing-in-tehsil-and-treasury-offices-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131409-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सरल केंद्र में चस्पा होगी फीस की सूची, तहसील और ट्रेजरी कार्यालय में गायब मिले कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सरल केंद्र में चस्पा होगी फीस की सूची, तहसील और ट्रेजरी कार्यालय में गायब मिले कर्मी
Tue, 28 Jan 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने सोमवार को सरल केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि खिड़कियों के पास संबंधित फीस की जानकारी स्पष्ट रूप से चस्पा करें। जिससे नागरिकों को सरकारी फीस की पूरी जानकारी मिल सके।
इसके बाद एसडीएम ने तहसील प्रांगण में अवैध रूप से रखे खोखों का निरीक्षण किया और उनकी स्थिति की जानकारी लेते हुए उचित निर्देश जारी किए। तहसील और ट्रेजरी कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर की जांच की। जांच में कई कर्मचारी बगैर आदेश के ही हाजिरी लगाकर अन्य स्थानों पर गए हुए मिले। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और ऐसे कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कर्मचारी को ड्यूटी से बाहर जाने के लिए आदेश लेना अनिवार्य होगा। एसडीएम ने कर्मचारियों को सुबह समय पर कार्यालय पहुंचने और शाम को निर्धारित समय पर ही जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्यूटी में लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ तहसीलदार मनोज कुमार भी मौजूद रहे।