फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fee for ELISA test in private lab fixed at Rs 600

Sonipat News: निजी लैब में एलाइजा जांच का शुल्क 600 रुपये निर्धारित

Fri, 19 Apr 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Apr 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Fee for ELISA test in private lab fixed at Rs 600
सोनीपत। डेंगू और मलेरिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही लार्वा जांच अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू, मलेरिया व बुखार से बचने के लिए लोगों को सतर्कता बरतने का सुझाव दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि डेंगू बुखार की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच की मान्य होगी। सरकारी अस्पतालों में यह टेस्ट निशुल्क किया जाएगा। निजी अस्पताल, लैब व क्लीनिक में इस जांच का शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2023 में मलेरिया के 13 और डेंगू के 332 मामले सामने आए थे। राहत की बात यह है कि इस वर्ष अभी तक दोनों ही बीमारियों का एक भी केस सामने नहीं आया है। मानसून सत्र आगमन से पहले विभाग ने मलेरिया और डेंगू से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य अधिकारी कहते हैं कि डेंगू व मलेरिया का कोई केस मिलता है तो मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के साथ ही बीमारी को फैलने से रोकने को विभाग सतर्क है। एलाइजा किट के अलावा अलग तरीके से टेस्ट किया गया तो उसे अवैध माना जाएगा, जिसको लेकर कार्रवाई की जाएगी। अक्सर बारिश के बाद डेंगू और मलेरिया का लार्वा पनपने लगता है। इससे लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनविता कौशिक ने बताया कि इस बार पहले से अभियान शुरू कर दिया गया है। पानी की टंकियों, कूलर, हौज आदि में लार्वा की जांच की जा रही है। आमजन को साफ-सफाई के अलावा बीमारियों से बचने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

एलाइजा से संबंधित पूरा रिकॉर्ड जरूरी
निजी लैब, अस्पताल व क्लीनिक संचालकों को एलाइजा जांच से संबंधित पूरा रिकॉर्ड दुरुस्त रखना होगा। डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 24 घंटे के अंदर अंदर नागरिक अस्पताल में जानकारी देनी होगी जिससे मरीज का इलाज समय से हो सके। यदि किसी भी निजी लैब, अस्पताल व क्लीनिक संचालकों के रिकॉर्ड में अनियमितता पाई गई तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
डेंगू व मलेरिया से निपटने के लिए विभाग सतर्क है। इसकी एलाइजा जांच ही मान्य है। ऐसे में कोई निजी लैब संचालक डेंगू के लिए स्लाइड टेस्ट करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अगर कोई एलाइजा टेस्ट के लिए 600 रुपये से अधिक की राशि वसूलता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. अनविता कौशिक, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed