{"_id":"6990d912526c2b9d8608720f","slug":"fearing-congress-protests-the-government-reversed-its-decision-to-cut-old-age-pension-deepender-sonipat-news-c-197-1-snp1015-149604-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के प्रदर्शन से डर कर सरकार बुढ़ापा पेंशन काटने के फैसले से पलटी : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के प्रदर्शन से डर कर सरकार बुढ़ापा पेंशन काटने के फैसले से पलटी : दीपेंद्र
Sun, 15 Feb 2026 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के लघु सचिवालय परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते कांग्रेस के सांसद दीपेंद
सोनीपत। बुढ़ापा पेंशन काटने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को लघु सचिवालय के पास प्राचीन हनुमान मंदिर के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया।
सांसद दीपेंद्र ने कहा कि कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन से डर कर भाजपा सरकार ने बुढ़ापा पेंशन काटने का फैसला पलटा और शुक्रवार शाम को ही घोषणा कर दी कि सारी पेंशन दोबारा से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हमारे संघर्ष की जीत है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस बुजुर्गों की पेंशन कटने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस 16 फरवरी को प्रदेश के सभी जिला हेड क्वार्टर्स पर जिले की समस्याओं को लेकर धरना देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में लगभग 14 लाख राशन कार्ड काट दिए। एचपीएससी भर्ती में 80 प्रतिशत नौजवान दूसरे प्रदेशों से आ रहे हैं। हरियाणा के नौजवान खाली बैठे हैं। विधानसभा चुनाव में हरियाणा का हर आदमी कांग्रेस सरकार बनाने का फैसला कर चुका था लेकिन भाजपा ने बेईमानी, वोट चोरी, धनबल से सत्ता हासिल कर ली।
दीपेंद्र ने कहा कि जनभावनाओं को चुराकर बनाई गई भाजपा सरकार जन भावनाओं को रौंद रही है। भाजपा ने अरबों रुपये काला धन एकत्रित कर इसका दुरुपयोग किया और चुनाव को मैनेज किया। चुनाव का नतीजा आते ही भाजपा का किसानों से पहला वादा धान का भाव 3100 रुपये मिलेगा भी पूरा नहीं हुआ।
इस अवसर पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक जयवीर बाल्मीकि, पूर्व विधायक सुेंद्र पंवार, सोनीपत शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल दिवान, ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, जयभागवान अंतिल, निशित कटारिया मौजूद रहे।