{"_id":"5725086e4f1c1b3969a92729","slug":"fatehabad-news-hindi-news-civic-road-department-maintenance-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागों में तालमेल की कमी, एक सप्ताह पहले बनी सड़क को उखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागों में तालमेल की कमी, एक सप्ताह पहले बनी सड़क को उखाड़ा
अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 01 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
विभाग
- फोटो : sonepat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभागों में तालमेल की कमी के कारण आईटीआई चौक से राठधना गांव तक बन रही सड़क को एक सप्ताह बाद ही उखाड़ना पड़ा। खास बात यह है महज एक सीवर पाइप लाइन कनेक्शन के लिए सड़क को उखाड़ दिया गया। शहर के आईटीआई चौक से राठधना गांव तक सड़क की दुर्दशा खराब होने के बाद शहरवासियों की मांग के बाद इस सड़क को बनाने का काम शुरू किया गया। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और विभागों में तालमेल में कमी के कारण महज एक सप्ताह पहले बनी नई सड़क को पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने सीवर पाइप लाइन डालने के लिए उखाड़ दिया है।
पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन एसके दहिया से सीधी बातचीत
सवाल-नये बने राठधना रोड को उखाड़ा क्यों?
जवाब- (हंसते हुए) सीवर पाइप लाइन का कनेक्शन जोड़ने के लिए।
सवाल- पहले भी जोड़ा जा सकता था कनेक्शन।
जवाब- पहले तो बहुत कुछ हो सकता था।
सवाल- रोड बना भी नहीं है और इसे उखाड़ दिया गया।
जवाब- आईटीआई में नई बिल्डिंग बनाई गई है। जब समय होता है उसी हिसाब से काम किया जाता है।
सवाल-विभागों में तालमेल की कमी तो नहीं है।
जवाब-इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं।
सवाल-जिस बिल्डिंग को कनेक्शन दिया है वह पहले से तैयार थी तो पहले क्यों नहीं दिया गया।
जवाब-एक ठेकेदार नहीं है। अलग-अलग हैं जिस कारण जब समय लगता है। तब ही काम किया जाता है, इसलिए प्लानिंग में कमी रह जाती है।
सवाल-क्या जुर्माना लिया जाएगा?
जवाब-इस बारे में मुझे नहीं पता है।
विभाग की तरफ से सड़क उखाड़ने का जो काम किया गया है, वह गलत है। सड़क बनने से पहले ही सारे काम पूरे कर लेने चाहिए। अगर सड़क बनाने के बाद उखाड़ी गई है तो उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लिया जाएगा।
केएम पांडुरंग, डीसी, सोनीपत।