{"_id":"61913df52e15bb69e31ab44d","slug":"farmers-will-take-out-the-martyr-kisan-samman-paidal-yatra-from-ambala-to-india-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan: शहीद किसान सम्मान पैदल यात्रा निकालेंगे किसान, अंबाला से इंडिया गेट तक होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Andolan: शहीद किसान सम्मान पैदल यात्रा निकालेंगे किसान, अंबाला से इंडिया गेट तक होगा आयोजन
Sun, 14 Nov 2021 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:18 PM IST
सार
हरियाणा एसकेएम के आह्वान पर अंबाला से 24 नवंबर को शहीद किसान सम्मान पैदल यात्रा शुरू होगी। किसानों का दावा है कि इसमें हजारों किसान जुटेंगे। पैदल यात्रा अंबाला की मोहड़ा मंडी से दिल्ली में इंडिया गेट तक निकाली जाएगी। एसकेएम की बैठक में हरियाणा एसकेएम ने यात्रा के लिए समर्थन मांगा था।
विज्ञापन
किसान नेता दर्शन पाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर साढ़े 11 माह से दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों में करीब 665 किसानों की अब तक जान जा चुकी है। आंदोलन के इन शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा ने अंबाला से दिल्ली तक पैदल यात्रा निकालने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा के सुझाव पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सहमति दे दी है। पैदल यात्रा 24 नवंबर को अंबाला की मोहड़ा मंडी से शुरू होगी और दिल्ली के इंडिया गेट पर पहुंचेगी। मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी यात्रा का प्रारूप तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग व एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर 26 नवंबर, 2020 को किसानों ने दिल्ली की सीमाओं को सील कर वहीं पर डेरा डाल दिया था। एसकेएम समन्वय समिति के डॉ. दर्शनपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अभिमन्यु कुहाड़, कामरेड इंद्रजीत, अमरजीत सिंह ने पैदल यात्रा निकालने के लिए समर्थन मांगा था, जिस पर संयुक्त किसान मोर्चा ने सहमति दे दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार में पेपर सॉल्वर गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, पानीपत में डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी
उन्होंने कहा कि यह यात्रा 24 नवंबर को अंबाला की मोहड़ा मंडी से शुरू होगी। इस दौरान पंजाब व हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों से किसान पैदल यात्रा में जुटेंगे। यह यात्रा दिल्ली के इंडिया गेट पर जाकर खत्म होगी। वहीं पर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि किसानों को पैदल यात्रा में भाग लेने के लिए आगे आना चाहिए। शहीद किसानों को श्रद्धांजलि के साथ ही सरकार को जगाने के लिए भी यह यात्रा प्रभावी साबित होगी। वहीं, मोर्चा के नेता अभिमन्यु कुहाड़ ने बताया कि किसान साथी यात्रा का खाका तैयार कर रहे हैं। यह भी तय किया जाएगा कि यात्रा के दौरान कहां-कहां ठहराव होगा।