फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers took out a procession for fair compensation

Sonipat News: उचित मुआवजे के लिए किसानों ने निकाला जुलूस

Thu, 07 Dec 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out a procession for fair compensation
फोटो 26. सोनीपत लघु सचिवालय के गेट पर धरना देते विभिन्न गांवों के किसान। संवाद
सोनीपत। केएमपी एक्सप्रेस वे साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। इसके लिए सरकार ने जमीन का अधिग्रहण कर लिया। मुआवजा कम मिलने से परेशान किसान केएमपी के पिपली टोल प्लाजा पर धरना दे रहे हैं। विभिन्न गांवों के किसान मांगों को लेकर बुधवार को पंचायत भवन में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय पर पहुंचे। उन्होंने लघु सचिवालय के गेट पर धरना दिया और उपायुक्त व जिला राजस्व अधिकारियों से मुलाकात कर उचित मुआवजे की मांग की। इस पर दोनों अधिकारियों को उनकी मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान नौजवान यूनियन के संयोजक अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों को परेशान कर रखा है। औने-पौने दामों में सरकार की ओर से किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्हें उचित मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों के खातों में मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक रेलवे कॉरिडोर का निर्माण नहीं होने देंगे। विभिन्न गांवों के खेतों से हाईटेंशन लाइन बिछाई जा रही है। इस कार्य के चलते किसानों की फसलें तो बर्बाद हो रही रही हैं। हाईटेंशन लाइन को लेकर किसान को कोई मुआवजा भी नहीं मिला है। जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलता, तब तक काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार का नियम है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगी दो एकड़ का कलेक्टर रेट दोगुना होता है। केएमपी एक्सप्रेस वे को भी राष्ट्रीय राजमार्ग मानते हुए किसानों की जमीन का कलेक्टर रेट दोगुना तय करें। किसानों को वर्ष 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार कलेक्टर रेट का चार गुणा मुआवजा दिया जाए। यूनियन के अनुसार प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में अधिकारियों ने पावर ग्रिड के अधिकारियों से बात की और कहा कि किसानों को जल्द मुआवजा देंगे। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे कॉरिडोर का 6 करोड़ रुपये बढ़ा हुआ मुआवजा आ चुका है और बाकी मुआवजे के लिए रेलवे को पत्र लिखा जा चुका है। साथ ही किसानों की मांग है कि किसानों को खाद के साथ जबरदस्ती दिए जा रहे नैनो यूरिया, कीटनाशक को बंद किया जाए। इस दौरान हंसबीर खरब, रामनिवास निजामपुर, राजबीर माजरा, हरकिशन बुटाना, बेदी दहिया, समुंद्र तोमर, रविंद्र दहिया, विजय सरोहा, कवित बुधवार, अशोक सहरावत, रविंदर लाकड़ा, देशपाल दहिया आदि मौजूद रहे।

फोटो 26. सोनीपत लघु सचिवालय के गेट पर धरना देते विभिन्न गांवों के किसान। संवाद

फोटो 26. सोनीपत लघु सचिवालय के गेट पर धरना देते विभिन्न गांवों के किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed