फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers stopped the work of laying a new power line in Sirsad

गांव सिरसाढ़ में किसानों ने रुकवाया बिजली की नई लाइन बिछाने का कार्य

Tue, 15 Jun 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped the work of laying a new power line in Sirsad
बिजली निगम की ओर से मुंडलाना से महमूदपुर तक खेतों के बीचोंबीच नई लाइन बिछाने के लिए किए जा रहे कार्य को रुकवा दिया। गांव सिरसाढ़ में किसानों ने इसका जमकर विरोध किया। इसकी सूचना मिलने पर गांव में काफी संख्या में पुलिस बल भी पहुंचा, लेकिन किसानों ने काम शुरू नहीं होने दिया। उन्होंने निगम अधिकारियों से पानीपत-रोहतक रेलवे लाइन, खेतों या सड़क किनारे लाइन बिछाने के लिए खंभे गाड़ने की मांग की। इसकी सूचना पर एसडीएम प्रदीप कुमार व तहसीलदार रोशन लाल भी निगम अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की मांग सुनकर उचित समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत होकर लौटे।
विज्ञापन

बिजली निगम का गांव मुंडलाना में बिजलीघर स्थापित है। इस बिजलीघर से निगम द्वारा महमूदपुर गांव तक लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए निगम ने खेतों के बीच से खंभे गाड़ने का काम शुरू करवाया। सोमवार को इसकी जानकारी लगने पर गांव सिरसाढ़ में किसान एकत्रित हुए और इस कार्य का विरोध किया। उन्होंने खंभे गाड़ने के कार्य को रुकवाया। इसके साथ ही भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल के अलावा सुरेंद्र लाठ, भगत सिंह, रामचंद्र लठवाल समेत आसपास के गांवों से भी किसान पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि निगम ने बगैर उन्हें सूचना दिए उनके खेतों में खंभे गाड़ने का कार्य शुरू कर दिया। भविष्य में इनके कारण उन्हें काफी नुकसान होगा। किसानों ने निगम अधिकारियों से रेलवे लाइन और खेतों के किनारे या फिर सड़क किनारे खंभे गाड़ने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि वह खेतों से लाइन को नहीं गुजरने देंगे। इसकी जानकारी मिलने पर काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचा, लेकिन किसान नहीं मानें। इसके बाद निगम अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी। वहीं, किसान भी इसको लेकर एसडीएम कार्यालय में पहुंचे। इस पर एसडीएम प्रदीप कुमार, तहसीलदार रोशनलाल व बिजली निगम के एसडीओ दीपक मौके पर पहुंचे। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों से खेतों के बीच की बजाय अन्य जगह से लाइन को गुजारने की मांग की। इस पर एसडीएम ने किसानों को उचित समाधान का आश्वासन दिया। इसके साथ ही किसानों की मांग पर दूसरी जगह से लाइन गुजारने के लिए एक कमेटी बनाकर सर्वे करने के निर्देश दिए। इस पर किसानों ने सहमति जताई और उसके बाद शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed