फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers protested by putting a photo of the assistant director in the agriculture department headquarters.

Sonipat News: किसानों ने कृषि विभाग मुख्यालय में निदेशक के सहायक का फोटो लगाकर किया विरोध

Tue, 30 Jan 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Jan 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested by putting a photo of the assistant director in the agriculture department headquarters.
गाेहाना के लघु सचिवालय में कृषि विभाग मुख्यालय में निदेशक के सहायक का फोटो लगाकर विरोध प्रकट कर
गोहाना। लघु सचिवालय परिसर में खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में किसानों ने दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। मंगलवार को किसानों ने कृषि विभाग मुख्यालय में निदेशक के सहायक का फोटो लगाकर विरोध प्रकट किया। किसानों ने मुआवजा जारी नहीं होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया। किसानों का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने किया।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि जिले के हजारों किसानों को वर्ष 2021 और 2022 में खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिला है। मुआवजा देने की मांग को लेकर किसान कई बार प्रशासनिक और कृषि विभाग के आला अधिकारियों से मिल चुके हैं। बार-बार मांग करने के बाद भी किसानों को मुआवजा राशि का लाभ नहीं दिया गया। किसानों ने सरकार से बीते वर्षों की मुआवजा राशि और बारिश के सीजन में खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed