फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers' protest over the renovation of the cooperative sugar mill.

Sonipat News: सहकारी चीनी मिल के नवीनीकरण को लेकर किसानों का धरना

Mon, 31 Aug 2026 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest over the renovation of the cooperative sugar mill.
फोटो: सोनीपत में कामी रोड ​स्थित चीनी मिल के गेट पर दिए गए धरने पर नारेबाजी करते किसान। संवाद - फोटो : samvad
सोनीपत। कामी रोड स्थित द सोनीपत सहकारी चीनी मिल के नवीनीकरण और गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने रविवार को मिल के मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि सोनीपत शुगर मिल की हालत खराब हो चुकी है। लंबे समय से इसके नवीनीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

भाकियू (टिकैत) के जिला प्रधान वीरेंद्र पहल ने कहा कि चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में गन्ना उत्पादक किसानों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। किसानों ने चीनी के बढ़े दामों के अनुपात में गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग की। उनका कहना है कि बढ़ती लागत के बीच मौजूदा गन्ना मूल्य किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि शुगर मिल के नवीनीकरण का मुद्दा कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने 2 सितंबर को छोटूराम धर्मशाला में महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और प्रदेश अध्यक्ष रतनमान भी शामिल होंगे। किसानों के अनुसार महापंचायत में आंदोलन की आगामी रणनीति और आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने उनकी मांगों पर जल्द गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान जिला उपप्रधान मंदीप, जिला महासचिव सुंदर, गन्नौर ब्लॉक उपप्रधान मंजीत, कपूर सिंह, शेर सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed