फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, meeting

20 अप्रैल से प्रतिरोध सप्ताह मनाएंगे किसान, 24 अप्रैल से दिल्ली चलो का नारा देकर भीड़ जुटाएंगे

Tue, 20 Apr 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, meeting
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के तीन दिन बाद आखिरकार किसानों ने आंदोलन की अगली रणनीति का खुलासा किया। किसानों ने सरकार को चेताया कि अगर उनके साथ जबरदस्ती की गई तो वह अपनी शक्ति के सहारे उससे निपटने को तैयार हैं।
विज्ञापन

किसान नेता योगेंद्र यादव, जोगेंद्र नैन, जफर मेवाती, डॉ. आशीष मित्तल, राजवीर सिंह, गुरमीत सिंह ने कहा कि 20 से 26 अप्रैल तक प्रतिरोध सप्ताह मनाया जाएगा। 24 अप्रैल को फिर दिल्ली चलो का नारा दिया जाएगा और दिल्ली की सीमाओं पर लोगों को बुलाया जाएगा। 10 मई को बॉर्डर पर राष्ट्रीय किसान सेमिनार किया जाएगा। इसमें देशभर के किसान संगठन जुडे़ंगे। किसान नेताओं ने कहा कि प्रतिरोध सप्ताह मनाकर सभी मोर्चों पर कोरोना का मुकाबला करने का पुख्ता इंतजाम करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से यह संकेत मिल रहे हैं कि सरकार कोरोना संक्रमण के बहाने किसान आंदोलन को खत्म करने की साजिश रच रही है। संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर ऐसी कोई कार्रवाई हुई तो किसान उसका डटकर मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि 24 अप्रैल से किसानों को दोबारा मोर्चों पर लेकर आने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को धरनास्थलों पर मास्क उपलब्ध करवाए जाएंगे और उसके इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। टीकाकरण के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के सभी टोल प्लाजा को दोबारा से फ्री कराया जाएगा। टोल फ्री कराने को कमेटी बनाई जाएंगी जो अपने-अपने टोल का जिम्मा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed