फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, meeting, road jam

आज दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम होगा, टोल प्लाजा फ्री किए जाएंगे

Sat, 12 Dec 2020 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, meeting, road jam
सोनीपत। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान शनिवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे को जाम करेंगे। ऐसे धीरे-धीरे दिल्ली को पूरी तरह सील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिम्मेदारी भी लगा दी गई है। यह किस-किस जगह से जाम होगा, यह उसी समय पता लगेगा। इनके साथ ही देशभर में टोल प्लाजा फ्री किए जाएंगे। भाकियू नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने यह साफ कर दिया कि अभी केवल दो दिन के आंदोलन की रणनीति बनाई गई है। इसके अलावा कोई कुछ कहता है तो वह उनके संगठन का फैसला होगा।
विज्ञापन

बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि अभी तक 14 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन करके डीसी को ज्ञापन देने की बात कही गई थी। लेकिन अब उसी दिन किसान भाजपा के विधायक, मंत्रियों, सांसदों के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे और वहां धरना भी दिया जाएगा। इसके साथ-साथ निजी कंपनी के टावर और मार्ट के बाहर भी 14 दिसंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों में किसी तरह का भी मतभेद नहीं है, बल्कि सभी जत्थे साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह गैर राजनीतिक है और यह केवल किसानों का आंदोलन है। इसमें किसी को कोई राजनीति करने के लिए मंच नहीं दिया जाएगा। बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि आंदोलन की रूपरेखा बनाकर हर जगह संदेश भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां तक बातचीत का सवाल है, किसानों ने रास्ता बंद नहीं किया है। बल्कि सरकार ने बातचीत का रास्ता बंद किया है। अगर सरकार बुलाएगी तो वह बातचीत के लिए जाएंगे। लेकिन वह कृषि कानून रद्द करने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन

माओवादी या अन्य किसी संगठन से किसानों का कोई मतलब नहीं
किसानों के आंदोलन में माओवादी की घुसपैठ की बात सामने आने पर बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि माओवादी या अन्य किसी संगठन के साथ किसानों का कोई मतलब नहीं है। इस तरह की गड़बड़ी या पर्चे जो लोग लगा रहे हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। क्योंकि यह केवल किसानों का आंदोलन है और इसमें इस तरह की गतिविधि करने वाले शरारती तत्व हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed