{"_id":"6b044f578225642c74028624","slug":"farmers-on-indefinite-strike-will-not-give-sugarcane-to-sugar-mill-sonipat-news-c-197-1-snp1017-164436-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अनिश्चितकालीन धरने पर किसान, चीनी मिल को नहीं देंगे गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अनिश्चितकालीन धरने पर किसान, चीनी मिल को नहीं देंगे गन्ना
विज्ञापन
फोटो - आहुलाना स्थित सहकारी चीनी मिल के बाहर धरना पर बैठे हुए किसान। संवाद
गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग पर किसान अड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। आहुलाना गांव में स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल के सामने सोमवार को किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। गन्ने का भाव 600 रुपये न किए जाने से नाराज किसानों ने मिल को गन्ना न देने का ऐलान किया।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अशोक लठवाल ने कहा कि सरकार ने इस बार गन्ने के भाव में केवल 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। इसके बाद भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल हुआ है, जबकि बाजार में चीनी के भाव 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं।
किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे अपना गन्ना चीनी मिल में नहीं डालेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन को अनिश्चितकाल तक चलाया जाएगा और किसान दिन-रात धरने पर डटे रहेंगे।