फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers movement: Tension increased at Shambhu border, Katra and Punjab road closed

किसान आंदोलन: शंभू बॉर्डर पर बढ़ा तनाव तो कटरा और पंजाब मार्ग बंद, यात्री परेशान

Wed, 21 Feb 2024 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 11:15 PM IST
सार

बंद किए गए मार्ग चलने वाली बसों को जयपुर सहित अन्य रास्तों पर चलाया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन मार्गों से बसों का परिचालन बंद किया गया है।

विज्ञापन
Farmers movement: Tension increased at Shambhu border, Katra and Punjab road closed
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद बुधवार को एक बार फिर हरियाणा-पंजाब के शंभू बाॅर्डर पर तनाव की स्थिति बन गई। इसे देखते हुए रोडवेज ने एक बार फिर कटरा मार्ग के साथ ही पंजाब जाने वाली बसों को बंद कर दिया है। बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इन रूटों से हटाई गईं बसों को जयपुर सहित अन्य मार्गों पर चलाया गया है। जिससे राजस्व को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
विज्ञापन


किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर और हरियाणा-दिल्ली के कुंडली बॉर्डर को सील कर दिया था। इसके साथ ही पंजाब रूट को बंद कर दिया था। हालांकि यात्रियों की मांग पर रोडवेज विभाग ने वैकल्पिक मार्गों से कटरा, शिमला, लुधियाना, अमृतसर सहित अन्य मार्गों पर बसों का परिचालन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


बुधवार को बॉर्डर पर बदले हालात के बाद रोडवेज ने कटरा व पंजाब जाने वाली बसों को पूर्ण रूप से बंद कर दिया। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सरकारी संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन मार्गों से बसों का परिचालन बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजा
सोनीपत रोडवेज डिपो में बसों की संख्या 141 हैं। इसमें नौ एसी बसें भी शामिल हैं। किसान आंदोलन के चलते रोडवेज की 24 बसें प्रशासनिक ड्यूटी में भेजी गई हैं। जिसका असर विभिन्न मार्गों पर दिखाई दे रहा है। कई लोकल मार्गों पर बसों की संख्या कम हो गई है। बुधवार को अमृतसर व कटरा रूट से हटाई गई तीन-तीन बसें और लुधियाना रूट से हटाई गई दो बसों को जयपुर सहित अन्य मार्गों पर भेजा गया है।


किसान आंदोलन में बुधवार के बदले हालात के बाद कटरा और पंजाब रूट पर जाने वाली बसों का परिचालन बंद कर दिया है। इन बसों का जयपुर सहित अन्य रूटों पर चलाया गया है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। -सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed