{"_id":"662945682ce9b8607507e634","slug":"farmers-movement-nine-trains-canceled-route-of-10-changed-passengers-remain-worried-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117353-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : नौ ट्रेन रद्द तो 10 का मार्ग किया परिवर्तित, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : नौ ट्रेन रद्द तो 10 का मार्ग किया परिवर्तित, यात्री रहे परेशान
Wed, 24 Apr 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
सोनीपत। किसान आंदोलन के चलते अंबाला में किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठने से बुधवार को लगातार आठवें दिन भी रेलवे यातायात बाधित रहा। रेलवे ने ट्रैक जाम होने के कारण अप व डाउन लाइन पर लंबी दूरी की नौ ट्रेनों को रद्द कर दिया, वहीं 10 ट्रेनों का परिचालन दूसरे मार्ग से किया गया। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
ट्रेनों के रद्द रहने और मार्ग परिवर्तित कर चलाने के कारण सवारी ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ता जा रहा है। बुधवार को गाड़ी संख्या 14507/08 बठिंडा एक्सप्रेस, 12459/60 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12497/98 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, 14033/34 जम्मू मेल व 22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं 11077/78 झेलम एक्सप्रेस, 15707/08 आम्रपाली एक्सप्रेस, 11057/58 दादर एक्सप्रेस, 12919/20 मालवा सुपरफास्ट व 14053/54 हिमाचल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया।