{"_id":"614e264e8ebc3e09f137497b","slug":"farmers-movement-is-getting-international-support-sonipat-news-rtk62503299","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन को मिल रहा अंतरराष्ट्रीय समर्थन, मांग मनवाने में आएगा काम : एसकेएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन को मिल रहा अंतरराष्ट्रीय समर्थन, मांग मनवाने में आएगा काम : एसकेएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीतप। एसकेएम (संयुक्त किसान मोर्चा) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान किसान आंदोलन को विशेष रूप से प्रवासी भारतीयों से सोशल मीडिया पर अच्छा ऑनलाइन समर्थन मिल रहा है। कल और आज आंदोलन से संबंधित कई हैशटैग भारत में लंबे समय तक ट्रेंड करते देखे गए, जहां ट्विटर उपयोगकर्ता किसान आंदोलन पर संयुक्त राष्ट्र की महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष तक भी बात पहुंचा रहे थे। ऐसे में किसानों को मिल रहा अंतरराष्ट्रीय समर्थन उनके काम आएगा।
एसकेएम समन्वय समिति के वरिष्ठ सदस्य ने बलबीर राजेवाल ने शुक्रवार को कहा कि मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान किसान आंदोलन को सोशल मीडिया पर जोरदार समर्थन मिल रहा है। इससे पहले भी अमेरिका के साथ अन्य देशों में प्रवासी भारतीय किसानों के आंदोलन का समर्थन करते रहे हैं और कई महीनों से रैलियां, स्लीप-आउट और अन्य विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रहे हैं। लगातार मिल रहे समर्थन से धरनारत किसानों का हौसला बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी किसान नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र में इस तथ्य पर प्रकाश डाला था कि भारत संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2018 में अपनाए गए ‘ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले किसानों और अन्य लोगों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र घोषणा’ के तहत कई आलेखों का उल्लंघन कर रहा है। पीएम मोदी के संयुक्त राष्ट्र महासभा को कल संबोधित करने की उम्मीद है और ऐसे में किसानों को मिल रहा अंतरराष्ट्रीय समर्थन से किसानों में उत्साह का माहौल है।
27 सितंबर के भारत बंद को मिल रहा है समर्थन
एसकेएम नेता बलबीर राजेवाल ने कहा कि 27 सितंबर के भारत बंद को देशभर से समर्थन मिल रहा है। हरियाणा कर्मचारी संघ ने बंद को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। युवा हल्ला बोल नामक अखिल भारतीय युवा मंच ने भी भारत बंद को अपना समर्थन और एकजुटता दी है। ऑल इंडिया फोरम फॉर राइट टू एजुकेशन ने भी कहा कि वह पूर्ण और शांतिपूर्ण भारत बंद का पालन करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान का स्पष्ट रूप से समर्थन करते हैं। एआईएफआरटीई के सदस्य, तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी द्रमुक की किसान शाखा भी समर्थन में आ गई है।