फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers' march to Delhi: Police ready, Commissioner entered the field, now diesel and petrol will not be available freely.

किसानों का दिल्ली कूच : पुलिस मुस्तैद, आयुक्त फील्ड में उतरे, अब खुला नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल

Mon, 12 Feb 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers' march to Delhi: Police ready, Commissioner entered the field, now diesel and petrol will not be available freely.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत/गन्नौर। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से 13 फरवरी को दिल्ली कूच की घोषणा के बाद से पुलिस और प्रशासन किसानों को रोकने की तैयारी में लगा हुआ है। जिले में 7 फरवरी को ही धारा-144 लगाने के बाद लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस आयुक्त (सीपी) बी सतीश बालन के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने हलदाना बॉर्डर पर निरीक्षण किया। बॉर्डर पर किसानों के जत्थे को रोकने के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। पुलिस ने तीन लेयर बैरिकेडिंग की तैयारी शुरू कर दी है। अब 12 व 13 फरवरी को खुले में डीजल-पेट्रोल देने पर रोक के साथ ही ट्रैक्टर में दस लीटर से अधिक डीजल देने पर रोक लगा दी है।

बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं करने के आदेश दिए गए है। गश्त बढ़ाते हुए सोनीपत की दंगारोधक पुलिस कंपनियों का अभ्यास कराया जा चुका है। पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने कहा कि कानून तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। हलदाना बॉर्डर पर लोहे के बैरिकेड व पत्थर मंगवाए गए हैं। किसान अंबाला बॉर्डर से आगे बढ़े तो यहां उन्हें रोकने के लिए तीन लेयर की बैरिकेडिंग की जाएगी। फिलहाल बार्डर के दोनों ओर वाहनों का आना-जाना लगातार बना हुआ है। पुलिस आयुक्त के साथ डीसीपी गौरव राजपुरोहित, डीसीपी मनवीर सिंह, पानीपत एसपी अजीत शेखावत, एसीपी गन्नौर गोरखपाल राणा, गन्नौर एसडीएम डॉ. निर्मल नागर व पानीपत डीएसपी सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे। बालन ने पानीपत एसपी के साथ गन्नौर व समालखा के बीच बेरिकेटिंग को लेकर कई प्वाइंट चेक किए। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसान यदि हलदाना बॉर्डर पर पहुंचते हैं तो उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का प्रयास करें।
विज्ञापन




खुले में नहीं बिकेगा डीजल-पेट्रोल, ट्रैक्टर में 10 लीटर से अधिक नहीं डलेगा

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने पेट्रोल पंप संचालकों को किसान संगठनों के ट्रैक्टर मार्च के संबंध में दिल्ली कूच के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र लिखकर 12 व 13 फरवरी को सोनीपत में खुले में डीजल-पेट्रोल बेचने पर रोक लगा दी है। अब बोतल, कैन, ड्रम में पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभी पेट्रोल पंप संचालकों को हिदायत जारी कर दी है। खुले में पेट्रोल डीजल खरीदकर उसका दुरुपयोग किए जाने की आशंका है। साथ ही दोनों दिन ट्रैक्टर में 10 लीटर से अधिक डीजल नहीं डालने की हिदायत दी गई है। खुला पेट्रोल डीजल बेचते मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 फरवरी को गन्ना लेकर संपर्क मार्ग से जाए चीनी मील

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने सोनीपत व गोहाना के गांव आहुलाना चीनी मील में गन्ना लेकर आने वाले किसानों को नेशनल हाईवे-44 का प्रयोग नहीं करने को कहा है। इसे लेकर चीनी मील के प्रबंध निदेशकों को आदेश जारी किए हैं। साथ 13 फरवरी को मील में गन्ना लेकर आने वाले किसानों की सूची पुलिस विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं। किसानों को संपर्क मार्गों का प्रयोग करने को कहा है।

रेलवे स्टेशनों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

जिलाधीश डॉ. मनोज कुमार ने जिले भर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाने के साथ ही सोनीपत, राठधना, हरसाना कलां, सांदल कलां, राजलू गढ़ी व गन्नौर स्थित रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग सोनीपत के यातायात प्रबंधक संजय कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। गोहाना व मुंडलाना रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अधिकारी सर्वजीत सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।



किसानों के संपर्क में रहें कानूनगो और पटवारी : एसडीएम

गन्नौर। किसानों को दिल्ली कूच को लेकर रविवार को एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसीपी गन्नौर गोरखपाल राणा, तहसीलदार मनोज कुमार, बीडीपीओ पूनम चंदा के अलावा कानूनगो व पटवारी भी उपस्थित हुए। इस दौरान एसडीएम ने कानूनगो व पटवारियों को निर्देश दिए कि वह गांव में लगातार किसानों के संपर्क में रहे। किसानों को दिल्ली कूच न करने को लेकर समझाएं। लल्हेड़ी, पुगथला व गुमड़ गांव में लगातार नजर बनाए रखें। जिन किसानों के पास ट्रैक्टर है उनके बारे में जानकारी एकत्रित करें। संवाद


गोहाना में एसडीएम ने किसान संगठनों की ली बैठक

गोहाना। लघु सचिवालय में एसडीएम विवेक आर्य ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने को लेकर चर्चा की। साथ ही कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। एसडीएम ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। बैठक में किसान संगठनों से आए पदाधिकारियों में सत्यवान नरवाल, अशोक लठवाल व पूर्व सरपंच संदीप उर्फ भगत सिंह, भोला, कृष्ण, रामकिशन मदीना, वीरेंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed