फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers lagging behind in getting crop registration done

Sonipat News: फसल पंजीकरण कराने में पिछड़े किसान

Mon, 10 Mar 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers lagging behind in getting crop registration done
सोनीपत। रबी सीजन की फसलों की खरीद जल्द शुरू होने वाली है। उसके बावजूद जिले के किसान अभी तक फसल पंजीकरण कराने में पिछड़े हुए हैं। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण करीब 50 फीसदी ही हो सका है। ऐसे में कृषि विभाग ने पंजीकरण के लिए किसानों को फिर से जागरूक करने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। साथ ही सरकार सिर्फ उन्हीं किसानों की फसलों को खरीदती है, जिनका मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया गया हो। अक्तूबर-नवंबर, 2024 में शुरू हुए रबी सीजन के लिए फसल पंजीकरण की अंतिम तारीख विभाग की तरफ से 31 जनवरी निर्धारित की गई थी। उसके बावजूद काफी कम पंजीकरण होने के कारण पोर्टल को अभी तक खोलकर रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 4.31 लाख एकड़ में उगाई गई फसलों में से अब मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर 2.16 लाख एकड़ भूमि की फसल का पंजीकरण कराया गया है, जिसमें गन्नौर ब्लॉक में 33401 एकड़, गोहाना में 78 हजार एकड़, खानपुर में करीब 22 हजार एकड़ भूमि में उगाई फसल का पंजीकरण किया गया है। खरखौदा में करीब 27 हजार एकड़, राई ब्लॉक में 8800 एकड़ व सोनीपत ब्लॉक में 46 हजार एकड़ भूमि का पंजीकरण हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को करेंगे जागरूक

कृषि विभाग ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए फिर से जागरूकता बढ़ाने की पहल की है। कृषि उपनिदेशक ने ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को जागरूकता अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कृषि विभाग कार्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए कैंप आयोजित किए जाएंगे। किसान गोष्ठियों में भी फसल पंजीकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है।

फसल पंजीकरण के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल अब भी खुला है। किसान अपनी फसल का पंजीकरण करें, ताकि उन्हें कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। फसल बिक्री के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न झेलनी पड़े। -डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed