फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers death, kundli border

पंजाब के किसान ने मुख्य मंच के पास आकर निगला जहर, मौत

Sun, 10 Jan 2021 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
farmers death, kundli border
सोनीपत। कृषि कानूनों के विरोध में कुंडली बॉर्डर पर धरना दे रहे पंजाब के किसान ने शनिवार शाम को मंच के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसने खुद ही साथियों को जहरीला पदार्थ निगलने की बात बताई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई और किसान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। साथियों ने बताया कि किसान ने जहरीला पदार्थ निगलने के बाद सरकार के मांग पूरी नहीं करने से आहत होकर ऐसा करने की बात कही थी। कुंडली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर स्थित धरनास्थल पर आंदोलन में शामिल होने आए पंजाब के जिला फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव माछराई खुर्द निवासी सरदार अमरिंदर सिंह (40) शनिवार शाम को मुख्य मंच के पास अन्य किसानों के साथ बैठे हुए थे। वहां मौजूद अन्य किसानों ने बताया कि वहां किसानों व सरकार के बीच अभी तक हुई बातचीत को लेकर चर्चा चल रही थी और सरकार के कृषि कानून रद्द करने से इंकार करने की बात बताई गई। जिसके बाद किसान अमरिंदर सिंह ने मंच के पास जाकर जहर निगल लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने साथियों को जहर खाने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि वह किसानों की मांग पूरी नहीं होने से आहत है, इसलिए ही जहर निगल लिया है। जिस पर तुरंत किसान नेता बलदेव सिरसा व अन्य उन्हें एंबुलेंस में बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बलदेव सिरसा ने बताया कि वह काफी आहत थे। जहर खाने की जानकारी मिलते ही उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां उनकी जान नहीं बच सकी। वहीं किसान के जहर खाने की जानकारी मिलते ही कुंडली और सिविल लाइन थाना पुलिस अस्पताल में पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
पंजाब के रहने वाले किसान की जहर निगलने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके साथी किसानों ने परिवार को पंजाब में सूचना भेज दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed