{"_id":"6887dcd17558c1afbc0cc78b","slug":"farmers-create-ruckus-over-not-getting-urea-accuse-of-giving-it-to-favourite-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139976-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: यूरिया नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा, चहेते को देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: यूरिया नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा, चहेते को देने का आरोप
Tue, 29 Jul 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत के गन्नौर स्थित अनाज मंडी में काे ऑपरेटिव सोसाइटी की खिड़की न खुलने पर विरोध करत
गन्नौर। रेलवे रोड स्थित नई अनाज मंडी स्थित को ऑपरेटिव सोसाइटी में सोमवार को यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने हंगामा कर दिया।
भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष जयभगवान मलिक ने आरोप लगाया कि तीन दिन से किसान सुबह छह बजे से कतार में खड़े हो रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रही। कुछ चहेते लोगों को देर रात खाद दीजार ही है।
जयभगवान मलिक ने कहा कि शनिवार देर रात भी सोसाइटी से कुछ लोगों को यूरिया के बैग बांटे गए। मौके पर मौजूद किसानों ने कहा कि सोमवार को भी कर्मचारी दोपहर 12 बजे पहुंचे जबकि वह सुबह से धूप में खड़े थे।
सोसाइटी में न तो धूप से बचने के लिए और न तो छांव की कोई व्यवस्था है। न ही पेयजल का प्रबंध किया गया है। किसानों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सोसाइटी के निदेशक जयदीप मलिक और खंड कृषि अधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने किसानों को शांत किया और खाद बंटवाई। किसानों ने मांग की कि यूरिया वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी हो और सभी को समान रूप से खाद उपलब्ध कराई जाए।