फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers agitation over as administration agreed demands

Sonipat News: उपायुक्त ने जूस पिलाकर समाप्त करवाया अभिमन्यु कोहाड़ का अनशन, धरना समाप्त

Tue, 20 Dec 2022 09:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 09:05 PM IST
विज्ञापन
farmers agitation over as administration agreed demands
सोनीपत। खेतों से निकाली गई तीन हाईटेंशन लाइनों के लिए अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा न मिलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर लघु सचिवालय के सामने चल रहा धरना मंगलवार देर शाम को समाप्त हो गया है। प्रशासन व किसानों के बीच सभी मांगों पर सहमति बनने के बाद उपायुक्त ललित सिवाच ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया। इससे पहले धरना स्थल पर हरियाणा व पंजाब के किसानों की महापंचायत हुई। जिसमें 11 सदस्यीय कमेटी बनाकर प्रशासन से सभी मांगों पर बातचीत की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि किसानों की मांगों को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जल्द ही सभी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। फिर भी अगर कोई कमी रहती है तो उपायुक्त कार्यालय हमेशा किसानों के लिए खुला रहेगा। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सामने धरना स्थल पर अनशन शुरू किया था। अभिमन्यु कोहाड़ ने मांगे पूरी न होने तक अनशन जारी रखने का फैसला किया था। उन्होंने मांग की थी कि खेतों से निकाली गई हाईटेंशन लाइनों के लिए अधिग्रहित भूमि का किसानों को उचित मुआवजा मिले। केएमपी के साथ निकाले जा रहे रेलवे कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन का किसानों को कलेक्टर रेट से 4 गुणा मुआवजा दिया जाए। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को सुपर सीडर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों पर पर्याप्त सब्सिडी दी जाए। किसानों को 4 से 6 माह का बिजली का बिल एक साथ भेजने पर आपत्ति जताई गई थी। वहीं किसानों ने गोरड़, शामड़ी, बनवासा सहित विभिन्न गांवों के खेतों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की थी। इसके अलावा किसान आंदोलन के दौरान गांव नुरनखेड़ा के किसान की मौत के बाद परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग को लेकर किसानों ने धरना शुरू किया था। अब सभी मांगों पर प्रशासन व किसानों सहमति मंगलवार बन गई है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के सामने धरना स्थल पर किसानों ने मंगलवार को महापंचायत का आयोजन किया। जिसमें सुबह से ही पंजाब व हरियाणा के किसान धरना स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए थे। महापंचायत में बलदेव सिंह सिरसा सहित कई किसान नेता महापंचायत में भाग लेने के लिए पहुंचे। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने सभी मांगों को जायज बताया और उन्हें जल्द पूरा करने की मांग की। इसके बाद 11 सदस्यीय कमेटी बनाकर प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक में प्रशासन व किसानों के बीच सभी मांगों पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के साथ शुक्रवार से विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन व धरना किया जा रहा था। मंगलवार को महापंचायत के बाद प्रशासन के साथ बैठक की गई। जिसमें उपायुक्त ललित सिवाच ने किसानों की सभी मांगों को मान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क कर जल्द सभी मांगे को पूरा करने की बात कहीं है। कुछ मांगों को लेकर आवश्यक दस्तावेज भी मांगे गए हैं। जिन्हें अगले दो से तीन दिनों में प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। सहमति बनने के बाद धरने को समाप्त कर दिया गया है। - अभिमन्यु कोहाड़, किसान नेता

मंगलवार को महापंचायत के बाद प्रशासन के साथ बैठक में मांगों पर सहमति बन गई है। एक बार फिर से किसानों की एकता ने काम किया है। जिला उपायुक्त के आश्वासन के बाद धरने को समाप्त कर दिया गया है। - बलदेव सिंह सिरसा, किसान नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed