फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers again stopped the wheels of trains, railway traffic was disrupted for 6 hours, passengers upset

किसानों ने फिर थामे ट्रेनों के पहिये, 6 घंटे बाधित रहा रेलवे यातायात, यात्री परेशान

Tue, 19 Oct 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers again stopped the wheels of trains, railway traffic was disrupted for 6 hours, passengers upset
ट्रैक पर हुक्का...सोनीपत में रेलवे ट्रैक पर हुक्का लेकर बैठे किसान चर्चा करते हुए। संवाद - फोटो : Sonipat
लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त व गिरफ्तार करने की मांग के लिए किसानों ने सोमवार सुबह दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान नेता व कार्यकर्ता बैनर लेकर सुबह नौ बजे ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सभी किसान निर्धारित समयानुसार सुबह 10 बजे रेलवे ट्रैक पर आ गए और धरना शुरू कर दिया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी किसान छह घंटे तक रेलवे ट्रैक पर डटे रहे। इससे रेलवे यातायात बाधित रहा। शाम 4 बजे के बाद ही किसान रेलवे ट्रैक से हटे, जिसके बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से पानीपत की तरफ सोनीपत स्टेशन पर पहली ट्रेन पश्चिम एक्सप्रेस शाम 4:43 बजे पहुंची। रेल रोको आंदोलन के चलते रेलवे ने दिल्ली-अंबाला रूट की चार एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया, जो ट्रेनें चल रही हैं, वो भी दिनभर अलग-अलग स्टेशन पर फंसी रहीं। लंबे रूट की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 2 से 8 घंटे तक की देरी से चलीं।
विज्ञापन

टिकट रद्द करवाने के लिए लगी रही यात्रियों की लाइन
किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते सोमवार को रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। इस दौरान अनेक यात्री ऐसे रहे, जिनको अपनी यात्रा ही रद्द करनी पड़ी। काउंटर पर टिकट रद्द करवाने वाले यात्रियों की लाइन लगी रही। रेलवे अधिकारियों की मानें तो शाम 4 बजे तक कई लोगों ने अपने टिकट रद्द करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर ही ट्रेन का इंतजार करते रहे लंबे रूट के यात्री
किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते रेल यातायात प्रभावित होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। कई यात्री तो ऐसे रहे, जो बस से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए, जबकि लंबी दूरी के यात्रियों ने ट्रेन के आने का इंतजार करना ही उचित समझा। ऐसे यात्री रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे। पूछताछ केंद्र पर दिनभर यात्रियों की भीड़ लगी रही। सभी यात्री ट्रेन परिचालन शुरू होने के बारे में पूछते रहे।
ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम कितनी लेट
04507 बठिंडा एक्सप्रेस 3:00 घंटे
04508 बठिंडा एक्सप्रेस 3:20 घंटे
04068 शान-ए-पंजाब 7:10 घंटे
01841/42 गीता जयंती एक्सप्रेस रद्द
04665 अमृतसर-इंटर सिटी एक्सप्रेस 5:10 घंटे
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर रद्द
04218 ऊंचाहार एक्सप्रेस 3:00 घंटे
02057 जन शताब्दी एक्सप्रेस 1:40 घंटे
04451 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर रद्द
02058 जन शताब्दी एक्सप्रेस 6:00 घंटे
02926 पश्चिम एक्सप्रेस 2:25 घंटे
04665 नई दिल्ली इंटरसिटी 5:15 घंटे
05734 आम्रपाली एक्सप्रेस 6:00 घंटे
04078 पठानकोट एक्सप्रेस 8:00 घंटे
01058 दादर एक्सप्रेस 3:00 घंटे
02920 मालवा एक्सप्रेस 5:20 घंटे
--
किसानों ने मालगाड़ी के आगे खड़े होकर रोष जताया
गन्नौर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू (चढूनी) ने गन्नौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के सामने एकत्रित होकर रोष व्यक्त किया। ब्लॉक अध्यक्ष विरेंद्र पहल के नेतृत्व में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रोष व्यक्त करने के बाद किसान नेता गन्नौर रेलवे स्टेशन से सोनीपत के लिए रवाना हो गए। विरेंद्र पहल ने बताया कि उनका रोष प्रदर्शन शांतिपूर्वक था। वहीं गन्नौर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 4 बजे रेल यातायात सुचारु होने पर मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया। संवाद

--
वर्जन
किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। हर आने-जाने वाले पर निगाह रखी जा रही थी। स्टेशन पर दिनभर शांतिपूर्ण माहौल रहा। सुबह 10 बजे के बाद अप व डाउन ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आई। पहली ट्रेन दिल्ली से पानीपत की तरफ जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस 4:43 बजे रवाना हुई।
- युद्धवीर सिंह, आरपीएफ प्रभारी, सोनीपत

बूंदाबांदी के बीच रेलवे ट्रैक पर छाता लिए बैठी महिलाएं। संवाद

बूंदाबांदी के बीच रेलवे ट्रैक पर छाता लिए बैठी महिलाएं। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed