{"_id":"66e4e35396e4f49861018257","slug":"fares-of-buses-going-to-punjab-increased-rs-10-extra-will-have-to-be-paid-for-chandigarh-and-rs-75-extra-for-katra-sonipat-news-c-197-1-snp1003-124470-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पंजाब जाने वाली बसों का किराया बढ़ा, चंडीगढ़ के लिए 10 व कटरा के लिए 75 रुपये देने होंगे अतिरिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पंजाब जाने वाली बसों का किराया बढ़ा, चंडीगढ़ के लिए 10 व कटरा के लिए 75 रुपये देने होंगे अतिरिक्त
Sat, 14 Sep 2024 06:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। पंजाब सरकार की ओर से बसों का किराया बढ़ाए जाने की मार अब प्रदेश के यात्रियों पर भी पड़ेगी। पंजाब सरकार ने बस किराये में 23 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है। पंजाब के विभिन्न रूटों पर जाने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों के किराये में बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा की सीमा में पहले जितना किराया देना होगा।
अगर रोडवेज बस से पंजाब, हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर जाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। पंजाब सरकार ने बसों का किराये में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा शर्त यह भी है कि यदि किराये की राशि 2.50 रुपये या उससे अधिक हो तो उसे 5 रुपये तक पूर्णांकित किया जाएगा। रोडवेज की साधारण बसों में 145 पैसे की बढ़ोतरी की है, जबकि साधारण एचवी एसी बसों में 174 पैसे बढ़ाए गए हैं। किराये में 23 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ोतरी किए जाने के बाद श्रद्धालुओं को अब कटरा तक के लिए 75 रुपए अतिरिक्त देने पड़ेंगे।3 अक्तूबर से नवरात्र की शुरूआत हो रही है। नवरात्र के दौरान ट्रेनें फुल होने के चलते सोनीपत से काफी संख्या में बस से यात्री कटरा तक का सफर तय करते हैं। यात्रियों को पहले दिल्ली-कटरा के लिए 815 रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब यह किराया बढ़कर 890 रुपये हो गया है। सोनीपत से चंडीगढ़ के लिए किराया 10 रुपये अतिरिक्त देना होगा। यह बढ़ा हुआ किराया पंजाब जाने वाली बसों पर लागू रहेगा। सोनीपत डिपो की 40 से ज्यादा रोडवेज बसें पंजाब में आवागमन करती हैं। इन बसों में रोजाना हजारों यात्री आवागमन करते हैं।
पहले के बजाय अब इतना लगेगा किराया
रूट पहले अब
सोनीपत से चंडीगढ़ 270 280
दिल्ली से चंडीगढ़ 305 315
दिल्ली से कटरा 815 890
दिल्ली से जालंधर 470 510
दिल्ली से लुधियाना 390 420
दिल्ली से पठानकोट 625 695
दिल्ली से सुजानपुर 721 756
दिल्ली से शिमला 543 566
पंजाब जाने वाली बसों में 23 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। सोनीपत व गोहाना डिपो से पंजाब की तरफ रोजाना 40 बसें आवाजाही करती है।
- संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत